फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   special orders for muharram by government

मुहर्रम को लेकर शासन ने जारी किए सभी जिलों को सख्त निर्देश

Sun, 09 Sep 2018 04:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 09 Sep 2018 04:13 PM IST
विज्ञापन
special orders for muharram by government
मुहर्रम - फोटो : self

उत्तर प्रदेश सरकार ने मुहर्रम के मौके पर कड़ी चौकसी बरतने के निर्देश देते हुए उपद्रवी तथा असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


रविवार को गृह विभाग के प्रमुख सचिव अरविन्द कुमार ने प्रदेश के सभी पुलिस महानिरीक्षकों, पुलिस उप महानिरीक्षकों एवं जिला पुलिस प्रमुखों को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए। मुहर्रम के मौके पर किसी भी प्रकार की साम्प्रदायिक घटना से निपटने के लिए जिला प्रशासन को तैयार रहने को कहा है।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुहर्रम के मद्देनजर सूबे में हर हाल में साम्प्रदायिक सद्भाव एवं सौहार्द बनाए रखा जाए। उपद्रवी तथा असमाजिक तत्वों को चिह्नित कर उन पर कड़ी निगरानी करते हुये सख्त निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलों के संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण क्षेत्रों में पुलिस पिकेटिंग एवं गश्त के माध्यम से निरन्तर नजर रखने को कहा गया है। साथ ही जनपदीय अधिकारियों को अपने अभिसूचना तंत्र ज्यादा मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही अरविंद कुमार ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने तथा अराजक तत्वों एवं भू-माफियाओं के विरूद्ध अभियान चलाकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।


उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकारी एवं निजी सम्पत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों के विरूद्ध प्राप्त हो रही शिकायतों पर भू-माफिया निरोधक टास्क फोर्स के माध्यम से सुनिश्चित कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed