फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   special market for women in marine drive lucknow

महिलाओं के लिए शुरू होने वाला है मरीन ड्राइव पर खास बाजार

Wed, 03 Aug 2016 02:09 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 03 Aug 2016 02:09 PM IST
विज्ञापन
special market for women in marine drive lucknow
मरीन ड्राइव - फोटो : amar ujala

अंबेडकर पार्क के मरीन ड्राइव पर बनी ओपन शॉप को अब महिला के लिए खास बाजार के रूप में विकसित किया जाएगा। समतामूलक चौराहा से गौतम बुद्ध की प्रतिमा तक यह बाजार रहेगा। 15 अगस्त से इसकी शुरुआत हो सकती है।

विज्ञापन


एलडीए इसके लिए जरूरी सुविधाएं विकसित कराएगा। वहीं मत्स्य विकास निगम को अपना फिश पार्लर हटाने के भी आदेश दे दिए गए हैं।
महानिदेशक पर्यटन नवनीत सहगल के साथ सोमवार को हुई बैठक के बाद एलडीए ने महिला बाजार के लिए सुविधाएं विकसित कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मंगलवार को एलडीए सचिव अरुण कुमार ने पूर्व में चिह्नित 15 कामों को पूरा कराने के लिए आदेश दिए। एक सप्ताह में इन कामों को पूरा कराया जाएगा। एलडीए को मिले कामों में ओपन शॉप को खाली कराने के अलावा नए बाजार क्षेत्र की सफाई और टॉयलेट की मरम्मत कराना है।
विज्ञापन


सचिव ने अपने आदेश में स्मारक समिति के अधिकारियों को कहा है कि मुख्यमंत्री के आदेश पर महिलाओं के लिए यह खास बाजार समता मूलक चौराहा से गौतम बुद्ध प्रतिमा (चटोरी गली) तक होना है। लिहाजा अव्यवस्थाओं को दूर करा लिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं अपने प्रॉडक्ट की कर सकेंगी बिक्री

special market for women in marine drive lucknow
मरीन ड्राइव - फोटो : amar ujala

बिजली की व्यवस्था कराने की जिम्मेदारी स्मारक समिति की होगी। वहीं महिला बाजार में अपनी कला को प्रदर्शित करने वाली महिलाओं को सुरक्षा भी एलडीए दिलाएगा। इसके लिए महिला सुरक्षाकर्मियों की तैनाती भी एलडीए ने कर दी है।

महिलाओं को यहां मौका होगा कि वे अपनी कलाकृति और अपने प्रॉडक्ट की बिक्री कर सकें। पर्यटन निगम इसमें महिलाओं की मदद करेगा। फिश पार्लर हटेगा।

लंबे समय से विवाद के चलते बंद चल रहा मत्स्य विकास निगम का फिश पार्लर यहां से हटेगा। एलडीए ने इसे हटाने के लिए निगम को पत्र लिखा है। एलडीए मत्स्य निगम के अधिकारियों के भी संपर्क में है, जिससे इसे समय रहते हटवाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed