फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   special fund raised by bjp

50 करोड़ का कॉरपस फंड बनाएगी भाजपा

Wed, 01 Jan 2014 01:31 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 01 Jan 2014 01:31 AM IST
विज्ञापन
special fund raised by bjp

जिला और मंडल स्तर पर पार्टी का खर्च चलाने के लिए प्रदेश भाजपा 50 करोड़ रुपये का कॉरपस फंड बनाएगी।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अमित शाह ने मंगलवार को प्रदेश भर के चुनिंदा नेताओं के साथ बैठक करके कॉरपस फंड कलेक्शन पर विचार किया।

शाह ने गुजरात का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां 1987 और 2004 में कॉरपस फंड बनाया गया था। इसी के ब्याज से जिला और मंडल स्तर पर पार्टी के खर्च चलते हैं।

एक बार फंड एकत्र होने पर पार्टी को हर आयोजन के लिए चंदा इकट्ठा नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा, एक वोट-एक नोट या पार्टी के रूटीन के चंदे से यह अलग रहेगा।

प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी और अन्य नेताओं ने कॉरपस फंड की जरूरत से सहमति जताई। कहा कि इसे एकत्र करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


बैठक में करीब 40 ऐसे नेता बुलाए गए थे, जो अपने क्षेत्रों में धन संग्रह करने की क्षमता रखते हैं। ये नेता जिलों में जाकर पार्टी नेताओं से विचार विमर्श कर फंड कलेक्शन का काम शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद लालजी टंडन इस अभियान के संयोजक होंगे। इसके लिए 28 फरवरी तक की समय सीमा तय की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed