फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Special clinic for neuro pain will run two days a month

Lucknow News: महीने में दो दिन चलेगी न्यूरो के दर्द की विशेष क्लीनिक

Thu, 22 May 2025 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 22 May 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Special clinic for neuro pain will run two days a month
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में अब न्यूरो संबंधी दर्द के लिए विशेष क्लीनिक का संचालन होगा। न्यूरोलॉजी विभाग की यह क्लीनिक महीने के दूसरे और चौथे बुधवार को ओपीडी में प्रथम तल स्थित कक्ष संख्या 110 में चलेगी। केजीएमयू में बुधवार को इसका शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन


यह कवायद न्यूरोलॉजी विभाग के विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर राजेश वर्मा और डॉ. अंकित खेतान की कोशिश से रंग लाई है। क्लीनिक के शुभारंभ पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार और एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. मनीष कुमार सिंह उपस्थित रहे। प्रो. डॉ. राजेश वर्मा ने बताया कि डॉ. अंकित खेतान इस क्लीनिक का संचालन करेंगे। इसमें लंबे समय से रहने वाले जटिल न्यूरोलॉजिकल और मांसपेशियों से सबंधित दर्द का इलाज किया जाएगा। यह पहल न्यूरोलॉजी विभाग की ओर से दर्द प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे मरीजों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन



क्लीनिक में इनका होगा इलाज
• सिर दर्द (माइग्रेन एवं तनाव का दर्द)
• कार्पल टनल सिंड्रोम
• ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया
• मायोफेशियल पेन सिंड्रोम
• डि-क्वेर्वेंस टेनोसाइनोवाइटिस
• ऑस्टियोआर्थराइटिस से संबंधित दर्द
• सैक्रोइलिएक जॉइंट पेन
• एपिकॉन्डाइलाइटिस (टेनिस/गोल्फर एल्बो)
• अल्ट्रासाउंड गाइडेड फ्रोजन शोल्डर
• लोअर बैक पेन
• हाइपरहाइड्रोसिस
• स्ट्रोक के बाद की सेंट्रल पेन सिंड्रोम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed