{"_id":"625a0238d6051438a26e88a6","slug":"special-cleaning-campaign-will-run-for-60-days-in-up-1000-amrit-sarovar-will-be-built-n-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी का अमृत महोत्सव : यूपी में 60 दिनों तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, बनाए जाएंगे 1000 अमृत सरोवर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी का अमृत महोत्सव : यूपी में 60 दिनों तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, बनाए जाएंगे 1000 अमृत सरोवर
Sat, 16 Apr 2022 05:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 16 Apr 2022 05:09 AM IST
सार
2024 तक सभी शहरों में कूड़े के पुराने ढेरों से निजात मिलेगी। शुक्रवार को नगर विकास निदेशालय में विशेष सफाई अभियान का वर्चुअल शुभारंभ करते हुए शर्मा ने कहा कि इसके लिए पूरे प्रदेश में 60 दिनों तक विशेष सभाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
आजादी का अमृत महोत्सव
- फोटो : Twitter@
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आगामी पांच वर्ष में प्रदेश में एक हजार अमृत सरोवर बनाए जाएंगे। 2024 तक सभी शहरों में कूड़े के पुराने ढेरों से निजात मिलेगी। शुक्रवार को नगर विकास निदेशालय में विशेष सफाई अभियान का वर्चुअल शुभारंभ करते हुए शर्मा ने कहा कि इसके लिए पूरे प्रदेश में 60 दिनों तक विशेष सभाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विभाग ने जनता की सफाई से जुड़ी समस्या समाधान के लिए 1533 टोल फ्री नंबर जारी किया है। उन्होंने कहा कि अब शाम 4 से रात 8 बजे तक भी सफाई कराई जाएगी। स्वच्छता का उल्लंघन क रने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अभियान में सभी नाले और नालियों की सफाई कराने और वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सड़क किनारे घास लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों की मरम्मत कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विशेष सफाई अभियान में पार्कों और चौराहों के सौंदर्यीकरण में लोगों की मदद ली जाएगी। दो लेन और उससे अधिक चौड़े मार्गों के चौराहों पर जेब्रा क्रॉसिंग और मार्किंग कराई जाएगी। मोहल्लों और चौराहों पर फ्लैक्सी बोर्ड लगाए जाएंगे जहां पर सभी सफाई सुपरवाइजर और इंचार्ज का नाम और फोन नंबर लिखा जाएगा।
विज्ञापन
कूड़े का शत प्रतिशत डोर टू डोर कलेक्शन होगा
शर्मा ने कहा कि शत-प्रतिशत घरों से कूड़े का डोर टू डोर कलेक्शन किया जाएगा। स्ट्रीट लाइटों के ऑन और ऑफ का समय भी निर्धारित किया जाएगा।