{"_id":"69dfffc2bef6f58152084c3d","slug":"special-children-showcase-their-talent-lucknow-news-c-13-lko1070-1692922-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विशेष बच्चों ने दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विशेष बच्चों ने दिखाया हुनर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। कैसरबाग स्थित गांधी भवन में बुधवार को समग्र फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम आगाज द बिगनिंग का आयोजन किया गया। इसमें संस्था की ओर से संचालित ब्यूटीफुल माइंड्स लर्निंग एंड डेवलपमेंट सेंटर के विशेष बच्चों ने नृत्य, गीत व अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुनर का प्रदर्शन किया।
इन बच्चों और इनके अभिभावकों, शिक्षकों को सम्मानित किया गया। चिकित्सा एवं हीलिंग साइंसेज के क्षेत्र में योगदान के लिए विभूतियों को डॉ. बीबी सेठी पुरस्कार दिया गया।
मुख्य अतिथि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि समावेशी समाज बनाने के लिए समुदायों के स्तर पर काम करना बहुत जरूरी है। जब तक समाज के हर वर्ग का विकास नहीं होता, विकास अधूरा रहता है। ऐसे में विशेष बच्चों के हुनर को तराशना जरूरी है। इससे वे अच्छी जिंदगी जी पाते हैं। विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बच्चों के हुनर को सराहा। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। संस्थापक अपराजिता सेठी ने मुहिम की यात्रा साझा की।