{"_id":"5f61d31f8ebc3e9f1b468bec","slug":"special-cbi-court-to-pronounce-judgment-in-babri-demolition-case-on-september-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Babri Masjid Demolition Verdict: 30 सितंबर को फैसला सुनाएगी सीबीआई अदालत, आडवाणी-जोशी को मौजूद रहने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Babri Masjid Demolition Verdict: 30 सितंबर को फैसला सुनाएगी सीबीआई अदालत, आडवाणी-जोशी को मौजूद रहने का आदेश
Wed, 16 Sep 2020 05:21 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 16 Sep 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Babri Masjid Verdict: अयोध्या में 1992 में हुए बाबरी ढांचा विध्वंस मामले में न्यायाधीश एस के यादव की विशेष सीबीआई अदालत 30 सितंबर को अपना फैसला सुनाएगी।
विज्ञापन
फैसले के दिन कोर्ट ने मामले के सभी आरोपियों को कोर्ट में उपस्थित रहने का आदेश दिया है।
Special CBI judge SK Yadav to pronounce judgment in Babri Masjid demolition case, on September 30. Court has directs all accused to remain present in the court for hearing the judgment.
— ANI UP (@ANINewsUP) September 16, 2020विज्ञापन
बता दें कि ढांचा विध्वंस मामले में सभी 32 आरोपियों ने अपने बयान दर्ज करा दिए हैं। 31 अगस्त तक मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है और अब 30 सितंबर को फैसला सुनाया जाएगा।
विज्ञापन
मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, डॉ. मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, उमा भारती, साध्वी ऋतंबरा, पूर्व राज्यसभा सांसद विनय कटियार सहित कई जाने पहचाने लोग आरोपी है।
इन सभी ने बयान दर्ज करवाया और अदालत के बाहर आकर यही बयान दिया कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है।
अपना बयान दर्ज करवाने आए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा था कि उन्हें जानबूझकर राजनीतिक कारणों से फंसाया गया है। अब सभी की नजरें कोर्ट द्वारा 30 सितंबर को सुनाए जाने वाले फैसले पर हैं।