फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Special camp for property registration in LDA from today

Lucknow News: एलडीए में संपत्तियों की रजिस्ट्री के लिए विशेष शिविर आज से

Mon, 03 Nov 2025 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Special camp for property registration in LDA from today

विज्ञापन


लखनऊ। एलडीए की विभिन्न आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियों की रजिस्ट्री के लिए तीन नवंबर से प्राधिकरण भवन के कमेटी हॉल में 13 दिवसीय विशेष निबंधन शिविर सोमवार से लगाया जाएगा। ये शिविर 15 नवंबर तक चलेगा।


पहले 10 दिन एलडीए के संंबंधित अधिकारी व कर्मचारी रजिस्ट्री के दस्तावेज तैयार करेंगे। अंतिम तीन दिनों में निबंधन विभाग के अधिकारी शिविर में उपस्थित होकर रजिस्ट्री सुनिश्चित कराएंगे। इस बाबत एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने आदेश जारी किया है। एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि प्राधिकरण की ओर से जिन आवासीय एवं व्यवसायिक संपत्तियों का आवंटन किया गया है, उनमें से कई की रजिस्ट्री अभी नहीं हो पाई है। इसे देखते हुए प्राधिकरण व निबंधन विभाग शिविर लगा रहा है। प्राधिकरण के सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी एक ही पटल पर उपस्थित होकर निबंधन संबंधी दस्तावेज तैयार करेंगे। उपसचिव माधवेश कुमार ने बताया कि जिन आवंटियों ने संपत्ति का पूरा पैसा जमा कर दिया है। उन्हें कॉल सेंटर के जरिये रजिस्ट्री कराने के संबंध में सूचना भेजी जा रही है। इसके अलावा जो आवंटी संपत्ति की धनराशि का 80 प्रतिशत या उससे अधिक भुगतान कर चुके हैं, उन्हें भी पूर्ण धनराशि जमा करवाकर रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed