{"_id":"5fa5ae118ebc3e9b93593276","slug":"special-buses-will-run-for-ten-days-lko-city-news-lko548990057","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर 10 दिनों तक चलेंगी स्पेशल बसें, आठ मुख्य मार्गों पर मिलेगी अतिरिक्त सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर 10 दिनों तक चलेंगी स्पेशल बसें, आठ मुख्य मार्गों पर मिलेगी अतिरिक्त सेवा
Sat, 07 Nov 2020 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
दीपावली पर परिवहन निगम प्रशासन 12 से 21 नवंबर तक स्पेशल बसें चलाएगा। इस दौरान लखनऊ से 900 बसें चलेंगी। आठ मुख्य मार्गों पर एसी व साधारण बसों की अतिरिक्त सेवा मिलेगी। इतना ही नहीं दस दिनों तक के लिए चालक, परिचालकों की छुट्टी भी रद्द कर दी गई हैं।
कर्मियों को प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी। इस संबंध में हुई बैठक में लखनऊ के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस ने बताया कि यहां से दिल्ली, गोरखपुर, वाराणसी, शक्ति नगर, हरिद्वार, देहरादून, सहारनपुर रूट पर स्पेशल वोल्वो, स्कैनिया, जनरथ बस चलेगी। नॉन स्टाप बसों की यह सुविधा दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बरेली, अलीगढ़, झांसी, आगरा से सीधे पूर्वांचल के लिए मिलेगी। सीटों की ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकती है।