फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Special arrangements on border for pedestrians who come in uttar pradesh from other states

यूपी बॉर्डर पर अन्य राज्यों को पैदल जाने वालों के लिए होगी विशेष व्यवस्था, सीएम योगी ने दिए आदेश

Thu, 26 Mar 2020 10:57 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, लखनऊ Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 26 Mar 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Special arrangements on border for pedestrians who come in uttar pradesh from other states
lockdown - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी बार्डर पर आ रहे अन्य राज्यों को जाने वाले लोगों की भोजन-पानी की व्यवस्था कर सुरक्षित स्थानों पर भेजे जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव गृह, पुलिस महानिदेशक, प्रमुख सचिव परिवहन तथा प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री को निर्देश दिए हैं कि मानवीय आधार पर ऐसे व्यक्तियों की स्वास्थ्य संबंधी पूरी सावधानी बरतते हुए सुरक्षित स्थानों को भेजे जाने को कहा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को आश्वस्त किया कि बिहार राज्य जाने वाले ऐसे सभी व्यक्तियों का पूरा ख्याल रखा जाएगा और इन व्यक्तियों को सुरक्षित उनके गन्तव्य स्थल तक भेजा जाएगा। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी आश्वस्त किया कि उत्तराखंड निवासी सभी लोगों के भोजन व संरक्षण की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इसकेसाथ ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से वार्ता कर हरियाणा में उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए उनके प्रदेश में यथा स्थान ठहरने और भोजन आदि की व्यवस्था करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि वाराणसी सहित प्रदेश के विभिन्न तीर्थ स्थानों पर फंसे अन्य राज्यों तथा गुजरात आदि के तीर्थ  यात्रियों के लिए भी भोजन व सुरक्षा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed