फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   special annoucment for lucknow in up budget

यूपी के बजट में राजधानी लखनऊ को मिली ये सभी सौगातें

Sat, 13 Feb 2016 12:01 AM IST
Updated Sat, 13 Feb 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
special annoucment for lucknow in up budget

यूपी के बजट में राजधानी लखनऊ के विकास का भी खास ध्यान रखा गया है। इस बजट में लखनऊ विकास क्षेत्र और प्रदेश के सभी विकास प्राधिकरणों के विकास क्षेत्रों और नगर क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिये 400 करोड़ रुपए की घोषणा हुई है।

विज्ञापन


यूपी के इस बजट में लखनऊ में जय प्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय केन्द्र की स्थापना हेतु 300 करोड़ रुपए की घोषणा हुई है। इस बजट में अखिलेश सरकार ने जनेश्वर मिश्र पार्क के संचालन और नवीनीकरण के लिये 150 करोड़ रुपए से कॉर्पस फण्ड के गठन का प्रस्ताव रखा है।  
विज्ञापन


आगरा इनर रिंग रोड फेज-2 तथा फेज-3 के निर्माण के लिये 200 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। लखनऊ में 'शान-ए-अवध’ संकुल के निर्माण के लिये 100 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ मेट्रो के लिए 814 करोड़ की घोषणा

special annoucment for lucknow in up budget

अखिलेश सरकार ने अपने इस बजट में लखनऊ मेट्रो का भी खास ध्यान रखा है। लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के लिए 814 करोड़ रुपए की घोषणा हुई है।

अखिलेश सरकार ने पिछले बजट में लखनऊ मेट्रो के लिए 625 करोड़ रुपए दिए थे। कानपुर एवं वाराणसी मेट्रो रेल परियोजना के लिये 50-50 करोड़ रुपए दिए गए हैं। इस बजट में प्रदेश के चयनित शहरों में मॉडल सिटीज के विकास के लिये 50 करोड़ रुपए का बजट दिया गया है।

इस बजट में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के निर्माण हेतु 4003 करोड़ रुपए की घोषणा हुई है। लखनऊ यूनिवर्सिटी में शोध पीठ केन्द्र की स्थापना और आधारभूत सुविधाओं के उन्नयन के लिये 35 करोड़ रुपए की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed