फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP workers paid homage to Netaji on his death anniversary.

Lucknow News: पुण्य तिथि पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया नेताजी को नमन

Sat, 11 Oct 2025 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
SP workers paid homage to Netaji on his death anniversary.
सपाइयों ने मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को उनकी तीसरी पुण्यतिथि पर शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं ने नमन किया। पार्टी के महानगर कार्यालय पर स्मृतियों के शेष हमारे नेताजी विषय पर संगोष्ठी हुई।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी ने कहा कि वर्ष 1987 में ही वह नेताजी से जुड़ गए थे। इस मौके पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, वंदना मिश्रा, गौरव सिंह यादव, प्रदेश सचिव प्रदीप कनौजिया, महानगर महासचिव इरशाद अहमद गुड्डू आदि मौजूद रहे। इसी तरह सपा के उप नेता पार्षद दल देवेंद्र सिंह यादव की अगुवाई में लोकबंधु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय और 50 शैया संयुक्त चिकित्सालय चंदरनगर में मरीजों और तीमारदारों को फल वितरित किए गए। फल वितरण और श्रद्धांजलि का कार्यक्रम लोकतंत्र सेनानी निर्मल सिंह के संयोजन में विकास खंड के नबीपनाह गांव में भी हुआ। इस मौके पर मोनू, सतीश सिंह और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

छात्र सभा ने मुलायम, जेपी को किया याद

लखनऊ विश्वविद्यालय के टैगोर लॉन में सपा संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि और लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जयंती की पूर्व संध्या पर समाजवादी छात्रसभा ने गोष्ठी की। अध्यक्ष प्रिंस कुमार, उपाध्यक्ष रोहित यादव, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक श्रीवास्तव समेत कई छात्रों ने विचार रखे। विकास यादव, अमित यादव, अभिषेक यादव, शिवम कृष्णा, साक्षी पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा सरकार बनने पर मुलायम सिंह की लगेगी मूर्ति : पूजा

मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर सपा की वरिष्ठ नेता पूजा शुक्ला ने जानकीपुरम विस्तार स्थित मुलायम तिराहे पर शुक्रवार शाम को मोमबत्ती जलाकर व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूजा शुक्ला ने कहा कि सपा की सरकार बनी तो तिराहे पर मुलायम सिंह यादव की मूर्ति लगवाई जाएगी। इस मौके पर शैलेंद्र लोधी, गुलशन अब्बास, रंजीत यादव, जावेद खान, सुधीर मौर्या, हमजा बिलाल, वीरेंद्र यादव, मोहम्मद अनवार, सतेंद्र लोधी, संदीप लोधी, भार्गव, मनीष शुक्ला समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

नगराम में भी दी श्रद्धांजलि
नगराम में पार्टी कार्यालय, बिंदौवा में शुक्रवार को कार्यक्रम के दौरान उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। पूर्व प्रधान एवं जिला सचिव ज्ञानेन्द्र बहादुर सिंह ने मुलायम सिंह यादव के जीवन संघर्ष व वंचित वर्गों के लिए किए गए उनके कार्यों की विस्तार से चर्चा की। इस दौरान पूर्व विधायक अंबरीष पुष्कर, छात्रसंघ (केकेसी) के पूर्व अध्यक्ष अमर पाल सिंह, श्रवण कुमार यादव, संतोष रावत, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष उमाशंकर वर्मा, नवनीत सिंह, राम किशोर रावत आदि मौजूद रहे।

सपाइयों ने मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि।

सपाइयों ने मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि।

सपाइयों ने मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि।

सपाइयों ने मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि।

सपाइयों ने मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि।

सपाइयों ने मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि।

सपाइयों ने मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि।

सपाइयों ने मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed