{"_id":"f8931146919167c8c3bbae4b19c11be9","slug":"sp-wins-a-seat-in-kairana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव: सपा ने भाजपा से एक और सीट छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव: सपा ने भाजपा से एक और सीट छीनी
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
Updated Mon, 20 Oct 2014 01:50 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने कैराना विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी से छीन ली। सपा प्रत्याशी नाहिद हसन ने भाजपा के अनिल कुमार को 1099 वोटों से पराजित किया।
विज्ञापन
कैराना विधानसभा सीट पर भाजपा के हुकुम सिंह के सांसद चुने जाने के कारण उपचुनाव हुआ है।
वर्ष 2012 मे इस सीट पर हुकम सिंह ने बसपा के अनवर हसन को 19 हजार से ज्यादा वोटों से हराकर जीत हासिल की थी।
उपचुनाव में भाजपा ने उनके भतीजे अनिल कुमार को प्रत्याशी बनाया था। हुकम सिंह उन्हें चुनाव नहीं जिता सके।
सपा के नाहिद को 83984 और भाजपा के अनिल को 82885 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी अरशद हसन को 16906 वोट मिले।
गौरतलब है कि इसके पहले यूपी में 11 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भी भाजपा को आठ सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था।
पार्टी को भले ही महाराष्ट्र और हरियाणा में बड़ी सफलता मिली हो लेकिन यूपी में एक और सीट पर हार उसके लिए अच्छा संकेत नहीं माना जा रहा है।