{"_id":"5f7b56cc6e0fd5303701833d","slug":"sp-will-wage-war-for-justice-raped-sister-daughters-including-hathras-akhilesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस समेत दुष्कर्म पीड़ित बहन-बेटियों के लिए न्याय युद्ध छेड़ेगी सपा : अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस समेत दुष्कर्म पीड़ित बहन-बेटियों के लिए न्याय युद्ध छेड़ेगी सपा : अखिलेश
Mon, 05 Oct 2020 10:54 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 05 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कैसी विडंबना है, जिसे साजिश करने में मास्टरी है, वही विपक्ष पर साजिश का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने हाथरस की पीड़िता सहित दुष्कर्म की शिकार सभी बहन-बेटियों को न्याय दिलाने के लिए पार्टी की ओर से ‘न्याय युद्ध‘ छेड़ने की प्रतिबद्धता जताई।
अखिलेश ने बयान जारी कर कहा कि सभी परिवार वालों को अपनी बहन-बेटियों की रक्षा के लिए साथ आना होगा। तभी सत्ता की अहंकारी नींद टूटेगी। उन्होंने कहा, हाथरस दुष्कर्म कांड का सच उजागर हो, इसके लिए सर्वोच्च न्यायालय के वर्तमान जज से जांच कराई जाए। संबंधित अधिकारियों का नार्को टेस्ट हो और डीएम को हटाना जाए। उन्होंने कहा, प्रदेश सरकार से जनता का विश्वास टूट चुका है। इसीलिए लखनऊ में दुष्कर्म की शिकार पीड़िता दूसरे राज्य में केस दर्ज करा रही हैं।
रात में लाश जलाने को किसने कहा?
अखिलेश ने कहा, यह प्रश्न अनुत्तरित हैं कि रात में लाश जलाने को किसने कहा? क्या लखनऊ से फोन गया? एक बड़े अधिकारी ने रेप न होने का बयान दिया जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्राइवेट पार्ट में जख्म होने की बात है? कौन मनमाने बयान देने के लिए धमकाता है? कितनी परतें ओढ़ लें लेकिन सच पर पर्दा नहीं डाला जा सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बच्चियों का जीवन खतरे में है। कोई जिला नहीं बचा है जहां प्रतिदिन दुष्कर्म की घटनाएं न होती हों।