फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP will wage war for justice-raped sister-daughters including Hathras: Akhilesh

हाथरस समेत दुष्कर्म पीड़ित बहन-बेटियों के लिए न्याय युद्ध छेड़ेगी सपा : अखिलेश

Mon, 05 Oct 2020 10:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 05 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
SP will wage war for justice-raped sister-daughters including Hathras: Akhilesh
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कैसी विडंबना है, जिसे साजिश करने में मास्टरी है, वही विपक्ष पर साजिश का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने हाथरस की पीड़िता सहित दुष्कर्म की शिकार सभी बहन-बेटियों को न्याय दिलाने के लिए पार्टी की ओर से ‘न्याय युद्ध‘ छेड़ने की प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन


अखिलेश ने बयान जारी कर कहा कि सभी परिवार वालों को अपनी बहन-बेटियों की रक्षा के लिए साथ आना होगा। तभी सत्ता की अहंकारी नींद टूटेगी। उन्होंने कहा, हाथरस दुष्कर्म कांड का सच उजागर हो, इसके लिए सर्वोच्च न्यायालय के वर्तमान जज से जांच कराई जाए। संबंधित अधिकारियों का नार्को टेस्ट हो और डीएम को हटाना जाए। उन्होंने कहा, प्रदेश सरकार से जनता का विश्वास टूट चुका है। इसीलिए लखनऊ में दुष्कर्म की शिकार पीड़िता दूसरे राज्य में केस दर्ज करा रही हैं।
विज्ञापन

 रात में लाश जलाने को किसने कहा?

अखिलेश ने कहा, यह प्रश्न अनुत्तरित हैं कि रात में लाश जलाने को किसने कहा? क्या लखनऊ से फोन गया? एक बड़े अधिकारी ने रेप न होने का बयान दिया जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्राइवेट पार्ट में जख्म होने की बात है? कौन मनमाने बयान देने के लिए धमकाता है? कितनी परतें ओढ़ लें लेकिन सच पर पर्दा नहीं डाला जा सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बच्चियों का जीवन खतरे में है। कोई जिला नहीं बचा है जहां प्रतिदिन दुष्कर्म की घटनाएं न होती हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed