{"_id":"1b39d2368ecb94cd74c69a7808308b78","slug":"sp-will-take-time-to-make-big-announcement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की राज्य कार्यकारिणी अटकी, और होगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की राज्य कार्यकारिणी अटकी, और होगा मंथन
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 15 Dec 2014 01:41 AM IST
विज्ञापन
सपा की राज्य कार्यकारिणी की घोषणा कुछ दिनों के लिए अटक गई है। इस पर अभी और मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश इकाई के विस्तार में भाजपा के पिछड़ा कार्ड खेलने से भी सपा की प्रस्तावित कार्यकारिणी में कुछ फेरबदल किया जाएगा।
लोकसभा चुनाव में उम्मीद के मुताबिक रिजल्ट नहीं आने पर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अध्यक्ष को छोड़कर सपा की प्रदेश कार्यकारिणी भंग कर दी थी। तभी से इसके पुनर्गठन की चर्चाएं चल रही हैं।
सपा ने राज्य इकाई को लेकर होमवर्क लगभग पूरा कर लिया है। इस बीच, भाजपा ने प्रदेश इकाई का विस्तार कर इसमें पिछड़ों और दलितों को तरजीह दी है।
ऐसा माना जा रहा है कि सपा प्रदेश कार्यकारिणी के गठन पर अभी और कसरत करेगी।
सामाजिक संतुलन कायम रखने के साथ कार्यकारिणी में पिछड़ों और मुसलमानों को खास महत्व दिया जा सकता है।