फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP Vyapar Sabha president arrested In Lucknow police vigil outside party office and Akhilesh Yadav residence

UP: सपा व्यापार सभा के अध्यक्ष घर से गिरफ्तार, पार्टी कार्यालय और अखिलेश यादव के आवास के बाहर पुलिस का पहरा

Sat, 15 Feb 2025 11:58 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Feb 2025 11:58 AM IST
सार

सपा व्यापार सभा के अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल को पुलिस ने घर से गिरफ्तार किया। वहीं पार्टी कार्यालय और अखिलेश यादव के आवास के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा है। 

विज्ञापन
SP Vyapar Sabha president arrested In Lucknow police vigil outside party office and Akhilesh Yadav residence
पार्टी कार्यालय और अखिलेश यादव के आवास के बाहर पुलिस का पहरा - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार की शाम पुलिस ने समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें उनके घर से गिरफ्तार किया। इस पर सपा में आक्रोश है। सपा के आधिकारिक एक्स हैंडल के अकाउंट से पोस्ट करके यह जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


पोस्ट में लिखा कि समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस जबरन उनके आवास से उठा ले गई है। जगन हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं। उनकी पत्नी भी गर्भवती हैं। पोस्ट में सपा की तरफ से चेतावनी दी गई कि यदि मनीष या उनके परिवार को कोई हानि होती है तो इसकी जिम्मेदार लखनऊ पुलिस होगी।

विज्ञापन

अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई

सपा के शुक्रवार की रात 11.09 बजे एक्स पर किए गए इस पोस्ट पर शनिवार को सुबह करीब 10.45 बजे लखनऊ पुलिस का रिप्लाई आया। लखनऊ पुलिस की तरफ से कहा गया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के माध्यम से समाज में लगातार नकारात्मकता, अशांति और हिंसा उत्पन्न करने की प्रबल संभावना को देखते हुए मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है। उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई है।     

विज्ञापन
विज्ञापन

इलाके में बैरिकेड्स लगाए गए

उधर शनिवार की सुबह लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में नेताओं की चहलकदमी शुरू हो गई। सपा कार्यकर्ताओं द्वारा संभावित विरोध प्रदर्शन को लेकर सुबह सपा कार्यालय और पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कई थानों के पुलिसकर्मियों को सपा कार्यालय के पास तैनात किया गया है। इलाके में बैरिकेड्स लगाए गए हैं। 




सपा प्रमुख अखिलेश यादव दोपहर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को संदेह है कि पार्टी कार्यकर्ता कॉन्फ्रेंस से पहले या बाद में विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। सपा ने एक्स पर पोस्ट करके दावा किया कि लखनऊ पुलिस ने अग्रवाल को उनके आवास से जबरन उठाया है। पोस्ट में कहा गया कि अगर जगन और उनके परिवार को नुकसान पहुंचाया गया, तो लखनऊ पुलिस जिम्मेदार होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed