{"_id":"58c7b06a4f1c1b741132a508","slug":"sp-to-review-its-defeat-in-uttar-pradesbh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा में हार पर खलबली, अब ये है अखिलेश का प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा में हार पर खलबली, अब ये है अखिलेश का प्लान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 14 Mar 2017 03:57 PM IST
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव
- फोटो : reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी चुनाव में करारी हार से सपा में खलबली मच गई है। हार पर समीक्षा करने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों, निर्वाचित विधायक व अन्य सदस्यों की बैठक 16 मार्च को होगी।
विज्ञापन
बैठक में पार्टी के जिला अध्यक्ष व महानगर अध्यक्षों को भी शामिल किया जाएगा। वहीं, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ के जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट पहुंचे और पार्टी पदाधिकारियों से बातचीत की।
विज्ञापन
सपा नेता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि अभी यह कहना मुश्किल है कि यूपी में हमारी हार क्यों हुई। हम इस पर चर्चा करेंगे जिसके लिए बैठक बुलाई गई है।
गौरतलब है कि 11 मार्च को यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए, जिसमें भाजपा को 325 सीटों पर जीत मिली पर कांग्रेस के साथ गठबंधन के बावजूद समाजवादी पार्टी मात्र 54 सीटों पर ही सिमट गई। जबकि खुद सपा मुखिया अखिलेश ने चुनाव के पहले गठबंधन की 300 सीटें आने की उम्मीद जताई थी।
विज्ञापन