फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP to protest over petrol and diesel price increase.

महंगाई को लेकर सपा ने केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा, अखिलेश ने धरना-प्रदर्शन के लिए दिए निर्देश

Sun, 09 Sep 2018 09:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 09 Sep 2018 09:01 PM IST
विज्ञापन
SP to protest over petrol and diesel price increase.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

कांग्रेस के भारत बंद को समाजवादी पार्टी का भी समर्थन मिल गया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय में होने वाली जिला, महानगर अध्यक्ष व महामंत्रियों की बैठक निरस्त करके 10 सितंबर को पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि और महंगाई समेत जनता के मुद्दों को लेकर सभी तहसील मुख्यालयों पर धरना, प्रदर्शन करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों ने जनहित में एक भी योजना लागू नहीं की है। नोटबंदी और जीएसटी ने अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है। मंहगाई से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।
विज्ञापन


डीजल, पेट्रोल और घरेलू गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। नौजवान निराश हैं, बेरोजगारी से उनका भविष्य अंधेरे में है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। कर्ज से दबा किसान फांसी के फंदे पर झूल रहा है। उसे फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'जनता में भारी आक्रोश'

महिलाओं और बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाएं थम नहीं रही है। भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड टूट रहा है। जनता में भारी आक्रोश है। इन्हीं मुद्दों को लेकर अखिलेश यादव ने 10 सितंबर 2018 को धरना-प्रदर्शन करने का निर्देश दिया है। धरना-प्रदर्शन के चलते सपा की जिला एवं महानगर अध्यक्षों तथा महासचिवों की पार्टी मुख्यालय में होने वाली बैठक निरस्त कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed