फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP threatens BJP for kanth violence

कांठ हिंसा पर भाजपा ने CM को धमकाया

Mon, 07 Jul 2014 01:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Mon, 07 Jul 2014 01:05 PM IST
विज्ञापन
SP threatens BJP for kanth violence

कांठ बवाल की जांच को पहुंचे भाजपा के पांच सदस्यीय विधायक दल ने जेल में बंद भाजपाइयों से मुलाकात के बाद कांठ में हुई हिंसा के लिए प्रदेश की अखिलेश सरकार और मुरादाबाद प्रशासन को कसूरवार ठहराया है।

विज्ञापन


विधायकों ने मुरादाबाद एसएसपी को सपा का एजेंट बताते हुए तुरंत सस्पेंड करने की मांग की है। विधायक दल ने कहा कि कांठ थाने में एसएसपी की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बर्बर पिटाई की गई है।
विज्ञापन


भाजपा सोमवार को इस मुद्दे पर विधानसभा में सरकार को घेरेगी। संसद में भी मामला उठाएंगे और सड़कों पर भी लड़ाई लड़ी जाएगी। जिला प्रशासन ने विधायक दल को कांठ जाने की अनुमति नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

SP threatens BJP for kanth violence

शाहजहांपुर विधायक सुरेश खन्ना के नेतृत्व में थाना भवन शामली विधायक सुरेश राणा, बरेली विधायक डा. अरुण कुमार सक्सेना, आंवला विधायक धर्मपाल सिंह और नूरपुर विधायक लोकेंद्र चौहान की सदस्यता वाला विधायक दल रविवार को दोपहर साढ़े बारह बजे ट्रेन से मुरादाबाद पहुंचा।

भाजपा विधायकों ने पहले स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की और फिर जिला कारागार जाकर जेल में बंद भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

समिति ने करीब घंटाभर तक जेल में कार्यकर्ताओं से घटना की जानकारी ली और बाहर आते ही प्रदेश सरकार और मुरादाबाद जिला प्रशासन पर बरस पड़े।

सपा को घेरेंगे भाजपाई

SP threatens BJP for kanth violence

समिति के अध्यक्ष सुरेश खन्ना ने कहा कि तुष्टिकरण में अंधी प्रदेश सरकार के इशारे पर मुरादाबाद पुलिस प्रशासन ने एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए अकबरपुर चैदरी में पांच साल से मंदिर पर लगे लाउडस्पीकर को ताले तोड़कर उतारा।

दलित महिलाओं की चोटियां पकड़कर उन्हें घसीटा गया, कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज हुआ और उन पर गोलियां चलाई गईं।

थाने में भाजपा कार्यकर्ताओं की जूतों, डंडों से बर्बर पिटाई की गई, सिख भाजपाइयों की पगड़ियां उछालीं गईं और महिलाओं को बेइज्जत किया गया।

समिति ने कहा कि इस मुद्दे पर वह प्रदेश अध्यक्ष को रिपोर्ट देगी। समिति ने कहा कि एक वर्ग पर हो रहे जुल्म और भाजपा कार्यकर्ताओं की बर्बर पिटाई पर भाजपा सोमवार को विधानसभा में सरकार को घेरेगी, मामला लोकसभा में भी उठाया जाएगा।

कांठ के आरोपियों पर लगेगी रासुका: अहमद

SP threatens BJP for kanth violence

कांठ मामले में सख्त रुख दिखाते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने कहा कि जरूरत पड़ने पर इसमें आरोपी भाजपा नेताओं पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) भी लगाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार का रुख साफ है, कानून-व्यवस्था से कोई खिलवाड़ नहीं होना दिया जाएगा। इसके लिए जो भी जिम्मेदार होगा उससे सख्ती से निपटा जाएगा।

उन्होंने सतर्कता अधिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए यह बात कही। राज्य सरकार ने पिछले दिनों मुजफ्फरनगर के कवाल में भड़की सांप्रदायिक हिंसा पर विभिन्न दलों के नेताओं सहित कई अन्य पर रासुका के तहत कार्रवाई की थी।

हालांकि सरकार के इस कदम को अदालत की सहमति नहीं मिल सकी थी। फिलवक्त मुरादाबाद के कांठ में महापंचायत के आयोजन पर सरकार की बंदिश से भड़के लोगों द्वारा कानून-व्यवस्था अपने हाथ में लेने के बाद बिगड़े हालात पर बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed