{"_id":"62c17599d6e24a8adea6f90ca4a0746c","slug":"sp-responsible-for-meerut-riots","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में गोलीबारी के लिए सपा जिम्मेदार: लक्ष्मीकांत वाजपेई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में गोलीबारी के लिए सपा जिम्मेदार: लक्ष्मीकांत वाजपेई
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Mon, 30 Sep 2013 12:19 AM IST
विज्ञापन
मेरठ के सरधना में रविवार को महापंचायत पर हुई लाठीचार्ज व गोलीबारी के लिए भाजपा ने सपा सरकार और वहां के स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश सपा की इकतरफा कार्रवाई के कारण सांप्रदायिक हिंसा की आग में जल रहा है।
सपा सरकार और उसके मुखिया की नीति और नीयत में खोट है। प्रदेश की जनता इसे जान चुकी हे। मुजफ्फरनगर में बार-बार सांप्रदायिक हिंसा का सीधा अर्थ है कि वहां की जनता का सपा सरकार और उसके लोगों पर बिल्कुल भरोसा नहीं है।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष ने सपा सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा के विधायक संगीत सोम व सुरेश राणा पर तो रासुका लगाई गई है लेकिन बसपा सांसद कादिर राणा खुलेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के सईदुज्जमा और उनके पुत्र को एफआईआर के बावजूद गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। सपा के सचिव राशिद सिद्दीकी की 30 अगस्त की सभा में मौजूदगी के बावजूद मुकदमा दर्ज न होने से वहां की जनता आक्रोशित है। इसी आक्रोश को सपा सरकार और उसकी प्रशासनिक मशीनरी नजरंदाज कर रही है।