{"_id":"f34ef4722dfd360df2d3a7271c0fbf69","slug":"sp-reacts-on-ram-vilas-paswan-comment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की गोद में बैठने वाले क्या समझेंगे 'नेताजी' को: सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की गोद में बैठने वाले क्या समझेंगे 'नेताजी' को: सपा
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 21 Nov 2014 01:38 AM IST
विज्ञापन
सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव पर अनर्गल टिप्पणी करने के लिए लोक जनशक्ति पार्टी और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान को आड़े हाथ लिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पासवान की बयानबाजी उनकी छोटी मानसिकता का परिचायक है। चौधरी ने कहा कि मुलायम सिंह का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान है।
वे देश की राजनीति में पांच दशक से ज्यादा समय से सक्रिय हैं। किसान, गरीब, दुर्बल, पिछड़ों और वंचितों की आवाज उठाने वाले वे ऐसे नेता हैं जिनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होता।
विज्ञापन
पासवान बिहार में मुस्लिम मुख्यमंत्री बनाने का नारा देते-देते खुद, अपने बेटे और भाई को एमपी, एमएलए बनाने के अभियान में जुट गए।
भाजपा की खिलाफत करते-करते फिर उसकी गोद में बैठ गए।