{"_id":"1ca903862524ffce8a3a3060a2c443f0","slug":"sp-reacts-on-comments-over-birthday-celebration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी विचारधारा से चिढ़े लोग उठा रहे सवाल: सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी विचारधारा से चिढ़े लोग उठा रहे सवाल: सपा
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 24 Nov 2014 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर अंगुली उठाने वालों को अपने गिरेबां में भी झांकना चाहिए।
विज्ञापन
मुलायम के 76वें जन्मदिन पर जन-जन का जो प्रेम और उत्साह छलका है उसका विरोध या आलोचना वही कर सकता है जिसे जनता के समर्थन और सहयोग का कोई अनुभव नहीं है।
उन्होंने कहा है कि मुलायम के जन्मदिन पर जनता ने स्वत: अपने संसाधनों से भव्य स्वागत कर उनके प्रति अपनी आस्था एवं प्रेम का प्रदर्शन किया।
यह जनता का उनके प्रति अथाह सम्मान भाव था जो रामपुर ही नहीं पूरे प्रदेश में छलका है। इस पर आपत्ति उठाने वालों ने राजनीतिक शिष्टाचार को भी तिलांजलि दे दी है।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार में जन्मदिन पर पूरे प्रदेश में जबरन चंदा वसूली होती थी। इसमें औरैया के एक इंजीनियर को पीट-पीट कर बसपा विधायक ने मार डाला था।
विज्ञापन
चौधरी ने कहा है कि मुलायम सिंह ने समाज में गैर बराबरी और शोषण के खिलाफ जो लड़ाई छेड़ी है, उससे निहित स्वार्थ वाले राजनेता तथा पार्टियां परेशान हैं।
समाजवादी विचारधारा के विस्तार में कई दलों को अपना अस्तित्व समाप्त होते दिख रहा है। इससे चिढ़े लोगों को उनके जन्मदिन पर प्रश्न चिन्ह लगाने का कोई अधिकार नहीं है।