फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP President said, unemployment is increasing under BJP rule, did not take care of the resolution letter

सपा अध्यक्ष ने कहा, भाजपा शासन में बढ़ती जा रही है बेरोजगारी, संकल्प पत्र का नहीं रखा ध्यान

Tue, 27 Jul 2021 08:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 27 Jul 2021 08:38 PM IST
सार

अखिलेश ने कहा कि बेरोजगार आए दिन धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार समाधान ढूंढने के बजाय उन पर पुलिस से लाठियां चलवा रही है। अखिलेश ने कहा कि तमाम दावों के बावजूद न तो बाहर से पूंजी निवेश हो रहा है और ना ही उद्योग लग रहें हैं।

विज्ञापन
SP President said, unemployment is increasing under BJP rule, did not take care of the resolution letter
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने किसानों की तरह ही नौजवानों के साथ भी धोखा किया है। संकल्प पत्र में हर साल 70 लाख नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन दिया किसी को भी नहीं। बल्कि कोरोना काल में तमाम लोगों की नौकरियां छूट गईं। अब सरकार के चंद दिन बचे हैं तो नौकरी देने का ढिंढोरा पीटा जा रहा है।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि बेरोजगार आए दिन धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार समाधान ढूंढने के बजाय उन पर पुलिस से लाठियां चलवा रही है। अखिलेश ने कहा कि तमाम दावों के बावजूद न तो बाहर से पूंजी निवेश हो रहा है और ना ही उद्योग लग रहें हैं। मध्यम और लघु उद्योगों की हालत खराब है। रोजगार के अवसर समाप्त हो रहे हैं। ऐसे में प्रदेश में बेरोजगारी घटने की दर पर मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में भाजपा की हार तय है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री सच्चाई छुपाने के लिए अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन


बसपा नेता ने ली सपा की सदस्यता
बसपा नेता एवं पूर्व डीएफओ डॉ. नसीम अहमद ने समर्थकों के साथ मंगलवार को सपा की सदस्यता ले ली है। उन्होंने सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के समक्ष सदस्यता ली। उनके साथ बहेड़ी नगर पालिका अध्यक्ष फैजुल्लनसीम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तनवीर अहमद कादरी, सरदार सुच्चा सिंह, हीरा सिंह औलखा शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed