{"_id":"687db10706b2c446f709897c","slug":"sp-president-akhilesh-yadav-said-that-bjp-is-an-anti-youth-party-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 'आउटसोर्सिंग की व्यवस्था से अंधेरे में नौजवानों का भविष्य...', अखिलेश बोले- युवा विरोधी पार्टी है भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'आउटसोर्सिंग की व्यवस्था से अंधेरे में नौजवानों का भविष्य...', अखिलेश बोले- युवा विरोधी पार्टी है भाजपा
Mon, 21 Jul 2025 08:46 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 21 Jul 2025 08:46 AM IST
सार
अखिलेश यादव ने एक बार फिर सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग की व्यवस्था से नौजवानों का भविष्य अंधेरे में है। भाजपा युवा विरोधी पार्टी है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा युवा विरोधी पार्टी है। प्रदेश का युवा बेरोजगार है। भाजपा सरकार ने सभी विभागों की नौकरियों को आउटसोर्स करके नौजवानों की जिंदगी में अंधेरा कर दिया है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने रविवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा साजिश के तहत विभागों का निजीकरण कर रही है। अब बिजली विभाग इस सरकार के निशाने पर है। बिजली व्यवस्था को अपने चहेतों को देकर सरकार बड़ी संख्या में युवाओं को नौकरी और आरक्षण से वंचित करने का षड्यंत्र कर रही है।
विज्ञापन
हर जगह युवा अपमानित किए जा रहे हैं
उन्होंने कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण का मामला हो या मेडिकल और अन्य क्षेत्रों में, हर जगह युवा अपमानित किए जा रहे हैं। हक की मांग करने पर सरकार पुलिस से लाठीचार्ज कराकर युवाओं की आवाज दबा देती है। विभिन्न विभागों में बड़ी तादाद में पद भरे जाने हैं, पर इस दिशा में कुछ नहीं हो रहा है।
विज्ञापन