{"_id":"63616a4c1c58c9108a3998ec","slug":"sp-president-accuses-bjp-of-corruption-voters-should-choose-between-democracy-and-false-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, कहा- लोकतंत्र और झूठतंत्र के बीच चुनाव करें मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, कहा- लोकतंत्र और झूठतंत्र के बीच चुनाव करें मतदाता
Wed, 02 Nov 2022 12:20 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 02 Nov 2022 12:20 AM IST
सार
सपा अध्यक्ष ने कहा है कि बदायूं में राजनीतिक रंजिश के चलते सत्ता संरक्षित बदमाशों ने पार्टी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश गुप्ता, उनकी पत्नी शारदा और मां शांति देवी की गोली मारकर हत्या की है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि गोला गोकर्णनाथ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में मतदाताओं को लोकतंत्र और झूठतंत्र के बीच चुनाव करना है। प्रदेश में डबल इंजन सरकार में जनता को सिर्फ महंगाई, भ्रष्टाचार और उत्पीड़न ही मिला है। इससे निजात पाने के लिए समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान को नहीं मानती है। सभी संवैधानिक संस्थाओं को पंगु बना दिया गया है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा ने अपने कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में और अपराध नियंत्रण के लिए कई निर्णय लिए थे लेकिन भाजपा सरकार ने सब बर्बाद कर दिया। किसान को न मुफ्त बिजली मिली और न उसकी आय दुगनी हुई। उन्होंने कहा कि झूठी उपलब्धियां गिनाने वाले यह बताना तो भूल गए कि महंगाई, बेरोजगारी आदि से बचाने के लिए क्या कर रहे हैं? किसानों के गन्ना बकाया भुगतान ब्याज सहित करने की निश्चित तारीख क्या होगी और धान की खरीद कब होगी?
विज्ञापन
बदायूं कांड की निंदा
सपा अध्यक्ष ने कहा है कि बदायूं में राजनीतिक रंजिश के चलते सत्ता संरक्षित बदमाशों ने पार्टी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश गुप्ता उनकी पत्नी शारदा और मां शांति देवी की गोली मारकर नृशंस हत्या की है। यह हत्याकांड प्रदेश में हाशिए पर जा चुकी कानून व्यवस्था की देन है। उन्होंने इस हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद धमेंद्र यादव के नेतृत्व में पार्टी का सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल तीन नवंबर को बदायूं जाएगा।
विज्ञापन