फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP prepares to surround BJP in the up assembly

विधानसभा सत्र: पहले दिन ही सदन में दिखेगी 'इंडिया' के एजेंडे की छाप, अखिलेश ने समझाई रणनीति

Mon, 07 Aug 2023 06:26 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 07 Aug 2023 06:26 AM IST
सार

सपा मुख्यालय पर रविवार को हुई विधानमंडल दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने सभी विधायकों को पार्टी की रणनीति समझाई।

विज्ञापन
SP prepares to surround BJP in the up assembly
विपक्षी पार्टियों के नेताओं के साथ अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मानसून सत्र के पहले दिन सदन में विपक्षी समावेश गठबंधन ‘इंडिया’ के एजेंडे की छाप दिखेगी। सपा के विधायक मणिपुर की घटना पर निंदा प्रस्ताव लाने की पुरजोर मांग करेंगे। इस पर हंगामा होना तय माना जा रहा है। इसके साथ ही मुख्य विपक्षी पार्टी टमाटर, महंगाई, सड़कों पर सांड और बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन


सपा मुख्यालय पर रविवार को हुई विधानमंडल दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने सभी विधायकों को पार्टी की रणनीति समझाई। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव, स्वामी प्रसाद मौर्य, माता प्रसाद पांडेय, लालजी वर्मा, राम अचल राजभर समेत विधानसभा और विधान परिषद के सदस्यों ने हिस्सा लिया। दो घंटे तक चली बैठक में विधायकों की ओर से बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बिजली संकट, प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था, किसानों की समस्या, सूखा, खाद की कमी, गन्ना मूल्य का बकाया, बुलडोजर और सांडों के आतंक की समस्या को रखा गया। विधायकों ने कहा कि इन समस्याओं को सदन में प्रमुखता से उठाया जाना चाहिए, ताकि आम जनता की आवाज को बुलंद किया जा सके।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बैठक में ये तय हुआ कि सोमवार को दोनों सदनों में मणिपुर हिंसा की घटना को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को इस घटना से जोड़ते हुए ध्यान आकर्षित किया जाएगा। पार्टी के विधायक सदन में मणिपुर की घटना पर निंदा प्रस्ताव पास करने और इसे केंद्र को भेजने का दबाव बनाएंगे। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराहट तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed