{"_id":"5c65a1cabdec22736d6a1abf","slug":"sp-party-workers-demand-to-pullback-fir-aganist-them-in-both-houses","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों का दोनों सदनों में हंगामा, दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों का दोनों सदनों में हंगामा, दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की
Thu, 14 Feb 2019 10:43 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 14 Feb 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
विधानमंडल सत्र
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज जा रहे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को रोकने, प्रयागराज में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव और अन्य कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने के मुद्दे को लेकर सपा और बसपा के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को भी विधानमंडल के दोनों सदनों में हंगामा किया। सरकार पर तानाशाही और लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमे वापस लेने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही चार बार स्थगित करनी पड़ी।
संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रयागराज में सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस को पीटा और गमले तोड़े, सड़कों पर उत्पात मचाया। शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का सभी को अधिकार है, लेकिन अराजकता फैलाई तो सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। एफआईआर की विवेचना में निर्दोष लोग सामने आ जाएंगे और दोषी बक्शे नहीं जाएंगे। वहीं परिषद में नेता सदन डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि कोई भी सरकार हो, अगर आगजनी की घटनाएं होंगी तो गलत काम करने वालों के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज होगा ही। सरकार बदले की भावना से कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

हंगामे के बीच केजीएमयू संशोधन विधेयक पास
हंगामे व नारेबाजी के बीच ही किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक-2018, राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पास कराया गया। अन्य विधायी कार्य निपटाकर सभापति ने कार्यवाही शुक्रवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दी।