{"_id":"18160529cb446ca55997107ee87e225d","slug":"sp-not-to-take-care-of-bsp-made-monuments","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने पल्ला झाड़ा, कहा स्मारकों की जिम्मेदारी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने पल्ला झाड़ा, कहा स्मारकों की जिम्मेदारी नहीं
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 19 Jul 2014 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा ने बसपा नेताओं की स्मारक चटकने, मूर्तियां बदरंग होने की शिकायतों को औचित्यहीन बताया है।
विज्ञापन
पार्टी प्रवक्ता मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि बसपा नेताओं पर ‘उल्टा चोर कोतवाल को डाटे’ कहावत चरितार्थ हो रही है।
विधान परिषद में बसपा के नेता को चिंता हो रही है कि उनकी नेता ने जो पार्क व स्मारक बनवाए थे वे बदहाल होते जा रहे हैं।
इन पार्कों, स्मारकों के निर्माण के लिए बड़े-बड़े ठेके तो दिए गए, लेकिन सभी कार्यो में मोटा कमीशन वसूला गया था।
यहां तक कि मायावती की प्रतिमाओं के निर्माण में भी कमीशन वसूला गया।
यही नहीं तत्कालीन अभियंताओं और अधिकारियों ने बहती गंगा में हाथ धोया और घटिया निर्माण को भी ओके कर दिया।
अब जब स्मारक चटक रहे हें और मूर्तियां बदरंग हो रही हैं तो वे शिकायत कर रहे हैं।