फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP may cancel tickets of some candidates.

विधायकों का टिकट काटने की तैयारी में सपा, 50 के खिलाफ मिली शिकायत

Mon, 20 Jun 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 20 Jun 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
SP may cancel tickets of some candidates.
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala

हारी हुई सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा के बाद समाजवादी पार्टी सिटिंग सीटों पर प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। विधायकों की परफॉरमेंस और जीतने की क्षमता को टिकट का आधार बनाया जाएगा। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि सपा एक चौथाई से ज्यादा विधायकों के टिकट काट देगी।

विज्ञापन


सपा ने वर्ष 2012 में हारी हुई लगभग 160 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सपा के इस समय 229 विधायक हैं। इनमें पांच विधायक बागी तेवर अख्तियार किए हुए हैं। इनमें बिसवां (सीतापुर) के रामपाल यादव सपा से निष्कासित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) के नवाजिश आलम खां, गोपामऊ (हरदोई) के श्याम प्रकाश, बुलंदशहर जिले की डिबाई सीट से विधायक श्रीभगवान उर्फ गुड्डू पंडित और शिकारपुर के मुकेश शर्मा को राज्यसभा व विधान परिषद चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने पर निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके साथ ही आधा दर्जन और विधायकों की भूमिका इन चुनावों में बहुत अच्छी नहीं रही। वे पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करें, इसके लिए वरिष्ठ नेताओं को उन्हें बुलाकर समझाना पड़ा। पार्टी से बगावत करने वाले और राज्यसभा-एमएलसी चुनाव में नखरे दिखाने वाले 10-12 विधायकों का पत्ता साफ होना तय माना जा रहा है।

सपा नेतृत्व 50 से अधिक विधायकों की परफॉरमेंस से संतुष्ट नहीं

SP may cancel tickets of some candidates.

इसी के साथ सपा नेतृत्व 50 से अधिक विधायकों की परफॉरमेंस से संतुष्ट नहीं है। ऐसे विधायकों को लेकर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव लगातार टिप्पणी करते रहे हैं।

ठेकेदारी और व्यापार में दिलचस्पी लेने वाले इन विधायकों पर जनता के बीच सक्रिय नहीं रहने का आरोप है। इनके खिलाफ पार्टी नेताओं, खास तौर से पार्टी सुप्रीमो को शिकायतें मिलती रहती हैं।

सिटिंग सीटों पर उम्मीदवारों का चयन करते समय मौजूदा विधायकों की जनता के बीच छवि, विधायक के रूप में कामकाज के साथ ही चुनाव जीतने की संभावना को भी देखा जाएगा। जो विधायक इन कसौटियों पर खरे नहीं उतरेंगे, उनके टिकट काट दिए जाएंगे।

हारी हुई सीटों पर भी बदले जाएंगे प्रत्याशी
सपा ने वर्ष 2012 में हारी हुई जिन सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं, उनमें भी बड़े पैमाने पर बदलाव की अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ सीटों पर प्रत्याशी बदल भी दिए गए हैं।

कई जिलों में सपा उम्मीदवारों का विरोध हो रहा है। कुछ जगह सपा के वरिष्ठ नेता और कई मंत्री अपने जिलों में समीकरण के मुताबिक टिकट न मिलने से नाखुश बताए जा रहे हैं। वाराणसी में घोषित प्रत्याशियों के पुतले तक फूंके जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed