{"_id":"5b1b6f594f1c1b614d8b5780","slug":"sp-leader-shivpal-yadav-wrote-letter-to-cm-yogi-about-corruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल यादव ने सीएम योगी को लिखा पत्र, कहा- गेहूं खरीद में किसानों से वसूली कर रहे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल यादव ने सीएम योगी को लिखा पत्र, कहा- गेहूं खरीद में किसानों से वसूली कर रहे अफसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव द्वारा सीएम योगी भेजी गई चिट्ठी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने गेहूं खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सीएम योगी को पत्र लिखा है। आरोप है कि गेहूं खरीद में किसानों से वसूली की जा रही है।
मुख्यमंत्री योगी को भेजे गए पत्र में सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि इटावा जिले के एआर, एडीसीओ व अन्य अफसर सहकारी समितियों के सचिवों संग मिलकर वसूली कर रहे हैं। प्रति क्विंटल गेहूं की खरीद पर किसानों से 200 रुपये तक वसूले जा रहे हैं।
शिवपाल सिंह ने कहा है कि अफसर और बिचौलिये मिलकर भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहे हैं, जिससे किसान परेशान हैं। उन्होंने मामले की जांच कराने के साथ ही दोषी अफसरों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
मालूम हो कि बीते सात जून को सीएम योगी ने गोंडा और फतेहपुर के डीएम को सरकारी अनाज की कालाबाजारी के आरोप में ही निलंबित किया है।