फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp leader provoked girl to commit suicide

कथित सपाइयों ने इतना परेशान किया कि युवती ने दी जान

Sun, 17 May 2015 03:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 17 May 2015 03:40 PM IST
विज्ञापन
sp leader provoked girl to commit suicide

गोविंदनगर में कथित सपा नेताओं की गुंडई, घर में घुसकर मारपीट व चरित्रहीनता के आरोपों से त्रस्त युवती ने शनिवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


परिजनों ने नामजद तहरीर दी लेकिन देर रात तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। परिजनों ने आरोप लगाया कि अगर पुलिस पहले चेत जाती तो लड़की की जान बच सकती थी।
विज्ञापन


पिता के मुताबिक 20 दिन पहले आरोपियों ने घर में घुसकर पत्नी व बेटियों के साथ जमकर मारपीट की थी। गोविंदनगर पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई के बजाए दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने शुक्रवार रात उनकी बेटी पर चरित्रहीनता का आरोप लगाकर गाली-गलौज की।
क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि आशीष गुप्ता खुद को सपा गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र का कोषाध्यक्ष बताकर रौब गांठता है।

सपा का झंडा लगाकर घूमता है आरोपी

sp leader provoked girl to commit suicide

आशीष कार में सपा का झंडा व हूटर लगाकर घूमता है। उसकी थाने-चौकी में भी अच्छी पकड़ है जिसके चलते उसके खिलाफ पुलिस ने मामूली धाराओं में कार्रवाई की।

उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस आई लेकिन फिर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय चुपचाप चली गई। शनिवार सुबह भी आरोपियों ने घर में घुसकर बेटी को पीटा लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया।

आखिर बेटी ने जान दे दी। गोविंदनगर की विवेकानंद नगर कच्ची बस्ती निवासी राजमिस्त्री ध्रुवप्रसाद शनिवार को दोनों बेटों और पत्नी के साथ काम पर गए थे। घर में बड़ी बेटी प्रियंका (17) व छोटी बेटी गुड्डी (15) मौजूद थी।

गुड्डी ने पुलिस को बताया कि वह नहाने गई थी। नहाकर लौटी तो देखा दीदी के कमरे का दरवाजा बंद था। आवाज दी तो जवाब नहीं आया। फिर पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा तो देखा दीदी का शव कमरे में दुपट्टे के सहारे बल्ली से लटका रहा था।

लात-घूंसों से प्रियंका को पीटा

sp leader provoked girl to commit suicide

इसके बाद पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई। पिता की तहरीर के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाला रमेश यादव, कथित सपा नेता आशीष गुप्ता, गुड्डू सिंह समेत छह लोग उनके परिवार को परेशान कर रहे थे।

शनिवार सुबह जब परिजन काम पर चले गए तो आशीष गुप्ता, गुड्डू सिंह, रमेश यादव, उसकी पत्नी नीलम, बड़कऊ चौहान व एक महिला ने प्रियंका पर चरित्रहीनता का आरोप लगाते हुए अभद्रता और गाली-गलौज की।

विरोध किया तो प्रियंका को लात-घूंसों से पीटा और धमकी देते हुए चले गए। इससे क्षुब्ध होकर प्रियंका कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी लगा ली।

पिता ने बताया कि करीब 20 दिन पहले भी आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की थी। शुक्रवार रात और शनिवार सुबह भी मारपीट की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed