{"_id":"630483017978ad2cdc71b104","slug":"sp-leader-narad-rai-says-yogi-government-will-fall-in-15-days-if-akhilesh-yadav-makes-mind","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता का दावा: अखिलेश यादव जिस दिन मन बना लेंगे योगी सरकार 15 दिन में गिर जाएगी, दुखी हैं 150 से ज्यादा MLA","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता का दावा: अखिलेश यादव जिस दिन मन बना लेंगे योगी सरकार 15 दिन में गिर जाएगी, दुखी हैं 150 से ज्यादा MLA
Tue, 23 Aug 2022 01:04 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 23 Aug 2022 01:04 PM IST
सार
सपा नेता नारद राय ने दावा किया है कि योगी सरकार ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। अखिलेश यादव मन बना लें तो सरकार 15 दिन में गिर जाएगी।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री नारद राय।
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री नारद राय का कहना है कि अखिलेश यादव जिस दिन मन बना लेंगे योगी सरकार 15 दिन में गिर जाएगी। भाजपा के 150 से ज्यादा विधायक योगी से अंदर ही अंदर दुखी हैं। मंत्री भी दुखी हैं।
विज्ञापन
नारद राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अखिलेश यादव जिस दिन मन बना लेंगे योगी सरकार 15 दिन गिर जाएगी। सरकार में मंत्री दुखी हैं। विधायक दुखी हैं। ये सरकार चलने वाली नहीं है।
विज्ञापन
राय ने आगे कहा कि ब्रजेश पाठक (उपमुख्यमंत्री) का चेहरा देखा है आपने, क्या उनके अंदर घाव नहीं हैं। गडकरी जी से मुलाकात हुई थी जिस दिन उन्हें भाजपा संसदीय बोर्ड से हटाया गया था। ये घाव उन्होंने खुद पैदा किया है ये सरकार चलने वाली नहीं है।
विज्ञापन
सपा नेता ने दावा किया कि जिस दिन से योगी जी मुख्यमंत्री बने हैं। भाजपा का कोई नेता उन्हें पसंद नहीं करता है। 50-50 करोड़ रुपये लेकर आरटीओ की पोस्टिंग की जा रही है। जब सरकार इस तरह चलेगी तो ये ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है बस अखिलेश यादव मन बना लें।
समाजवादी पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सदस्यता अभियान चला रही है। नारद राय को इसका जिला प्रभारी बनाया गया है। वह सोमवार को चंदौली के दौरे पर थे जब उन्होंने ये बातें कही।