फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP leader murdered in kakori.

चुनावी रंजिश में सपा नेता की गोली मारकर हत्या, तीन और पर हमले

Mon, 30 Jan 2017 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 30 Jan 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
SP leader murdered in kakori.

काकोरी के नटखौरा गांव में रविवार देर शाम दोना गांव की प्रधान शीबा के पति और सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिला उपाध्यक्ष असलम (45) की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने असलम को फोन कर बहाने से बुलवाया था।

विज्ञापन


मारपीट की सूचना मिलते ही उसके भाई सगीर, शमीम और मुन्ना मौके पर पहुंचे तो बांके से हमला कर उन्हें भी लहूलुहान कर दिया। तीनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां सगीर और शमीम की हालत गंभीर बताई जा रही है। वारदात की जानकारी पाकर एसएसपी मंजिल सैनी सहित अन्य  अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि असलम दोनों गांव का पूर्व ग्राम प्रधान रह चुका था। गांव के ही फरीद से उसकी चुनावी रंजिश थी। फरीद और उसके भाई इब्राहिम ने ग्राम समाज की पांच बीघा जमीन पर कब्जा कर रखा था। इसके अलावा वह अवैध खनन भी करते थे। असलम इसका विरोध करता था जिसके चलते दोनों पक्ष में कई बार झगड़ा और मारपीट हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार शाम असलम को किसी ने फोन करके गांव के ही पप्पू के घर के पास बुलवाया। असलम अपने भाइयों के साथ मौके पर पहुंचा तो इब्राहिम, फरीद, कलीम, आदिल, तहजीब, मेहरबान व शुएब सहित 15-20 लोगों ने घेरकर मारपीट शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि फरीद ने तमंचा निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग की।

भाइयों पर भी किया बांके से हमला

SP leader murdered in kakori.
हमले में घायल युवक - फोटो : amar ujala

ग्रामीणों ने बताया कि हमलावरों ने पांच गोलियां चलाईं जिसमें से एक असलम के सिर और एक सीने में लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमलावरों ने असलम के भाई सगीर, शमीम और मुन्ना को भी दबोचकर पीटना शुरू कर दिया। बांके से वार कर तीनों को लहूलुहान कर दिया और भाग निकले।

असलम की हत्या की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और असलम सहित उसके घायल भाइयों को ट्रॉमा सेंटर ले गई। यहां चिकित्सकों ने असलम को मृत घोषित कर दिया। एसएसपी का कहना है कि वर्चस्व की लड़ाई में हत्या हुई है।

हमलावरों के जो नाम सामने आए हैं, वह घर से भागे हैं। उनकी तलाश की जा रही है। अभी मृतक के परिवारीजनों ने लिखित तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। असलम के परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटे हैं। उसका एक भाई मुशीर विदेश में रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed