{"_id":"1ba8aaa2b3531960c94db0fdb0a39489","slug":"sp-leader-comments-on-bjp-defeat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'विकास की अनदेखी भाजपा को पड़ रही है भारी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'विकास की अनदेखी भाजपा को पड़ रही है भारी'
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 16 Nov 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि विकास की अनदेखी कर सांप्रदायिक राजनीति को बढ़ावा देने की नीति के कारण भाजपा-आरएसएस को जनता में स्वीकार्यता नहीं मिल रही।
विज्ञापन
दिल्ली के बाद यूपी के पंचायत चुनाव और फिर बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार से साफ हो गया कि झूठे वादों के भ्रमजाल में जनता को ज्यादा दिनों तक उलझाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
चौधरी ने कहा, लोकसभा चुनावों में जीत के अहंकार में डूबी भाजपा ने प्रदेश में विकास का एजेंडा चला रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सरकार की छवि खराब करने के लिए पश्चिमी यूपी को सांप्रदायिक राजनीति की प्रयोगशाला बनाया था, लेकिन विधानसभा उपचुनावों और पंचायत चुनावों में भाजपा के सारे दांवपेंच विफल रहे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यूपी से केंद्र सरकार में तमाम मंत्री हैं। इसके बावजूद प्रदेश की विकास परियोजनाओं में केंद्र की अड़ंगेबाजी जारी है।