फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP leader beats pradhan and his son in Amethi.

UP: सपा नेता की गुंडई, सीओ दफ्तर के सामने पूर्व प्रधान व बेटे को लात-घूंसों से पीटा, वीडियो वायरल

Wed, 23 Oct 2024 10:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 23 Oct 2024 10:48 PM IST
सार

अमेठी के सपा जिला सचिव व उसके पिता ने एक पूर्व प्रधान व उसके बेटे की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। आरोप है कि जान से मारने की धमकी भी दी।

विज्ञापन
SP leader beats pradhan and his son in Amethi.
घटना का वीडियो हुआ वायरल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा जिला सचिव व उसके पिता ने अन्य लोगों के साथ मिलकर बुधवार की दोपहर अमेठी तहसील में सीओ कार्यालय के पास एक पूर्व प्रधान व उसके बेटे की लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि दबंगों ने लाइसेंसी रिवॉल्वर तानकर जान से मारने की धमकी दी। घटना का एक वीडियो वायरल हुआ है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


अमेठी कोतवाली इलाके के सूबेदार का पुरवा मजरे गंगौली गांव के पूर्व प्रधान रामजस यादव ने बताया कि आज दोपहर वह अपने बेटे के साथ मुकदमे के सिलसिले में तहसील आये थे। आरोप है कि इसी बीच सपा नेता प्रदीप कुमार व उसके पिता शिव प्रताप यादव ने अपने कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर रंजिश में पूर्व प्रधान के बेटे के साथ गाली गलौच व मारपीट करने लगे। उसके बाद पूर्व प्रधान रामजस की भी जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी उपचुनाव: प्रदेश में बना रहेगा इंडिया गठबंधन!, सपा कांग्रेस को एक और सीट देने को हुई राजी, क्या बनेगी बात?
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'सलमान खान और लॉरेंस मिले हुए हैं... ये टीआरपी का खेल है', बृजभूषण सिंह का दावा; बोले- केजरीवाल फ्रॉड हैं


यह घटना सीओ कार्यालय के पास तहसील परिसर की है। वहां मौजूद पुलिसकर्मी व अन्य लोग भी मूकदर्शक बने रहे। आरोप है कि पूर्व प्रधान के बेटे पर की कनपटी पर रिवाल्वर तानकर जान से मारने की धमकी दी गई। पांच हजार रुपये भी गायब कर दिए गए है। पूर्व प्रधान ने मामले को लेकर कोतवाली में तहरीर दी है। मारपीट की घटना का वीडियो भी वायरल है।

वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव का कहना है कि प्रदीप कुमार पार्टी में जिला सचिव है। शिव प्रताप भी पार्टी से जुड़े हैं। मामले में दोनों पक्षों को बुला कर सुलह का प्रयास किया जाएगा। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed