फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sp is planning for communal peace in UP.

'अच्छे लोग' लाएंगे उत्तर प्रदेश में 'अच्छे दिन'

Sun, 24 Aug 2014 10:17 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 24 Aug 2014 10:17 AM IST
विज्ञापन
Sp is planning for communal peace in UP.

सूबे में सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारा बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार एक अनूठा प्रयोग करने जा रही है। हर जिले में ऐसे लोगों का पता लगाया जाएगा जो अमन और भाईचारे के पैरोकार हैं।

विज्ञापन


आपसी मेल मिलाप में अहम भूमिका निभाने वाले ऐसे लोगों का सरकार जन्मदिन मनाएगी। इसके लिए जिलों को धन भी मुहैया कराया जा रहा है।

सांप्रदायिक दंगों व आपसी द्वेष की बढ़ती घटनाओं से प्रदेश के सामाजिक तानेबाने पर गंभीर असर पड़ा है। सरकार ने ऐसे माहौल में सामाजिक सौहार्द कायम करने लिए यह अहम पहल की है।

विज्ञापन

नहीं मिली पहचान

Sp is planning for communal peace in UP.

जिलाधिकारियों से कहा गया है कि वे अपने जिले में ऐसी विभूतियों, महात्माओं, संतों, सद्पुरुषों का पता लगाएं जिन्होंने स्थानीय स्तर पर भाईचारे की भावना को बढ़ाने व विभिन्न संप्रदायों के बीच आपसी मेल-मिलाप के माहौल को मजबूत बनाने में उल्लेखनीय योगदान किया लेकिन उन्हें अपेक्षित पहचान नहीं मिल पाई।

सरकार ऐसे लोगों का जन्मदिन मनाकर उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी। ये कार्यक्रम पूरी भव्यता से जिले स्तर पर इस तरह आयोजित होंगे कि उनका संदेश जिले के कोने-कोने तक पहुंच सके।

जिलाधिकारियो को दिए 26.25 लाख

Sp is planning for communal peace in UP.

राष्ट्रीय एकीकरण विभाग ने इसके लिए हर जिले को 35-35 हजार रुपये देने का फैसला किया है। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद करीब 26.25 लाख रुपये जिलाधिकारियों को मुहैया करा दिए गए हैं।

सरकार को उम्मीद है कि इस कदम से विभिन्न संप्रदायों के बीच सौहार्द बढ़ेगा और कटुता दूर हो सकेगी। जिलाधिकारी इसमें जिलों में काम करने वाले स्वैच्छिक संगठनों की मदद भी ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed