फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP is not just a village party says Akhilesh Yadav.

अखिलेश बोले, 'सिर्फ गांव की ही पार्टी नहीं रही सपा'

Fri, 05 Jun 2015 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 05 Jun 2015 02:30 AM IST
विज्ञापन
SP is not just a village party says Akhilesh Yadav.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सपा को पहले लोग गांव की पार्टी मानते थे लेकिन अब शहरों की पार्टी भी मानने लगे हैं। सपा सरकार ने 15 लाख मुफ्त लैपटॉप बांट दिए।

विज्ञापन


हम तीन शहरों में मेट्रो चलाने जा रहे हैं। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस- वे बना रहे हैं। लैपटॉप, मेट्रो व एक्सप्रेस-वे सूबे को तरक्की व खुशहाली की ओर ले जाएंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री गुरुवार को संगीत नाटक अकादमी के सभागार में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इस मौके पर 2014 के हाईस्कूल-इंटर के 595 स्टूडेंट्स को लैपटॉप दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, लैपटॉप योजना का बहुत से लोगों ने विरोध किया। यहां तक कि जो विरोध कर रहे थे आज वे खुद फ्री वाई फाई दे रहे हैं। उनसे पूछो कि इस वाई फाई से चलाएंगे क्या?

मजाक में यह भी कहा जा रहा है कि वाई फाई से क्या घास काटने वाली मशीन चलेगी। कहा, इससे लैपटॉप ही चलेगा। लैपटॉप, वाई फाई व साइकिल तीनों ही चीजें बहुत जरूरी हैं।

यूपी बोर्ड ने रच दिया इतिहास

SP is not just a village party says Akhilesh Yadav.

अखिलेश ने कहा, हमारी मुफ्त लैपटॉप योजना को कई अन्य प्रदेशों ने अपने यहां भी शुरू किया है। आईटी सेक्टर ही ऐसा है जो आज देश को जोड़ने का काम कर रहा है।

आज कंपटीशन सिर्फ एक शहर व प्रदेश के युवाओं के बीच न रहकर पूरे विश्व के बीच हो गया है। लैपटॉप से सभी छात्रों को पढ़ने व आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

इससे पहले माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली ने कहा कि पहली बार स्कूलों में क्लीन स्कूल-ग्रीन स्कूल योजना चलाई जा रही है। इसमें शुरुआत में 100 विद्यालय लिए गए हैं। सभी बालिका इंटर कॉलेजों में छात्राओं को जूडो-कराटे की ट्रेनिंग दी जा जा रही है।

इससे न सिर्फ उनमें आत्मविश्वास आएगा बल्कि आत्मरक्षा भी कर सकेंगी। पहली बार 20 दिनों के अंदर यूपी बोर्ड ने रिजल्ट घोषित कर इतिहास रचा है। हमने बाकी शिक्षा बोर्ड से पहले रिजल्ट दिया।

प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेन्द्र कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन, राजनीतिक पेंशन मंत्री राजेन्द्र चौधरी, समाज कल्याण मंत्री अवधेश प्रसाद, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विनोद कुमार सिंह,  विजय बहादुर पाल, ऊर्जा राज्य मंत्री यासर शाह, विधायक रविदास मेहरोत्रा, शारदा प्रताप शुक्ला, मधु गुप्ता सहित कई अन्य उपस्थित थे।

देश का मुनाफा बाहर न जाने पाए

SP is not just a village party says Akhilesh Yadav.

मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश यात्रा होनी चाहिए। इससे विदेशों से निवेश आता है। केंद्र सरकार भी विदेश यात्रा कर इस दिशा में प्रयास कर रही है।

यूपी सरकार भी इसमें लगी है। लेकिन हमें सावधान भी रहना होगा। जब भी निवेश आता है तो वह मुनाफा लेकर बाहर जाता है। हमें यह भी देखना होगा कि देश का बहुत अधिक मुनाफा विदेश न जाने पाए।

मन की बात करने वाले नहीं सुनाते मस्तिष्क की बात

माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल ने प्रधानमंत्री मोदी का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधा। कहा, मन की बात करने वाले लोग मस्तिष्क की बात नहीं सुनाते। उनके मन में कुछ और मस्तिष्क में कुछ और चल रहा होता है।

उन्होंने भाजपा की ओर इशारा करते हुए छात्रों से कहा, ‘तुम यदि चिल्लाए राम नाम...तो होगा काम तमाम’। आप अपना भविष्य संवारो। न खुद आंखों में धूल झोंको, न किसी को झोंकने दो। आज जब वोटों, नोटों और गोटों की राजनीति हो रही है तो ऐसे में मुख्यमंत्री केवल काम के दम पर आगे बढ़ रहे हैं।

राज्यमंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह ने भी प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, मन की बात करने वाले नहीं करते हैं सीधी बात।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed