फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP is getting ready to save Mainpuri LS seat.

मैनपुरी में जीत की कहानी लिखेगा मुलायम का 'पंजा'

Wed, 03 Sep 2014 08:24 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 03 Sep 2014 08:24 AM IST
विज्ञापन
SP is getting ready to save Mainpuri LS seat.

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के इस्तीफे से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट को बरकरार रखने के लिए सपा ने पूरी ताकत झोंक दी है।

विज्ञापन


सपा प्रत्याशी तेज प्रताप सिंह यादव के समर्थन में मुलायम सिंह वहां सात और आठ नवंबर को पांच चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

मैनपुरी सीट सपा का गढ़ कही जाती है। सपा मुखिया मुलायम सिंह ने इस सीट से पिछला चुनाव 3.64 लाख वोटों से जीता था। इस सीट को सपा हल्के में नहीं ले रही है।

इन जगहों पर रहेगा मुलायम का कार्यक्रम

SP is getting ready to save Mainpuri LS seat.

यहां उपचुनाव की तैयारियों पर सपा मुखिया खुद नजर रखे हुए हैं। अपने गढ़ में बड़े अंतर से जीत के लिए मुलायम सिंह यादव सात और आठ नवंबर को मैनपुरी संसदीय क्षेत्र में रहेंगे।

वह दो दिन में पांच चुनावी सभाओं को संबोंधित करेंगे। सपा की कोशिश है कि हर विधानसभा सीट के वोटरों से उनका जुड़ाव हो जाए।

सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि मुलायम सिंह सात सितंबर को सवा बारह बजे कासमा चौराहा के पास, डेढ़ बजे आदर्श इंटर कालेज किशनी के मैदान तथा ढाई बजे नेशनल डिग्री कालेज, भोगांव के मैदान जनसभाएं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवपा‌ल सिंह को दी गई जिम्मेदारी

SP is getting ready to save Mainpuri LS seat.

आठ सितंबर को सपा मुखिया सवा बारह बजे रामलीला मैदान जसवंतनगर में और डेढ़ बजे क्रिश्चियन कालेज ग्राउंड मैनपुरी में चुनावी सभाएं करेंगे। सपा नेतृत्व ने मैनपुरी सीट का प्रभारी लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव को बनाया है।

उनका जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी लोकसभा सीट में ही आता है। पिछले चुनाव में इस विधानसभा सीट से मुलायम सिंह यादव को 1.87 लाख वोटों की रिकार्ड बढ़त मिली थी।

शिवपाल कई दिनों तक मैनपुरी संसदीय क्षेत्र में डेरा डालेंगे। इस बीच वह छह सितंबर को बल्हा और निघासन विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा करने जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed