{"_id":"85983e58ae3145f297e4a795bba41563","slug":"sp-government-won-t-let-up-become-gujrat","type":"story","status":"publish","title_hn":"84 कोसी: 'यूपी को गुजरात नहीं बनने देगी सपा सरकार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
84 कोसी: 'यूपी को गुजरात नहीं बनने देगी सपा सरकार'
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 22 Aug 2013 12:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ सपा के आजम खां हरिद्वार में संत कैलाशनंद से मिलने पहुंचे हैं, तो दूसरी तरफ सपा सरकार में कारागार मंत्री राजेंद्र चौधरी संतों की नीयत पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
चौधरी ने गुरुवार सुबह एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि सपा सरकार यूपी को गुजरात नहीं बनने देगी। उन्होंने यह बयान 84 कोसी परिक्रमा पर चल रहे बवाल को लेकर दिया।
विज्ञापन
राजेंद्र चौधरी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी संतों को ढाल बनाकर राजनीतिक फायदा उठाना चाह रही है। सपा सरकार ऐसा कतई नहीं होने देगी।
राजेंद्र चौधरी ने भाजपा और संतों की नीयत पर भी सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने पूछा कि यह परिक्रमा बसपा शासनकाल में क्यों नहीं की गई। साथ ही उन्होंने सपा की नीयत साफ जताने के लिए पार्टी को धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक भी बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सपा सरकार प्रदेश का माहौल तनिक भी नहीं बिगड़ने देगी। गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी 84 कोसी परिक्रमा की हिमायत कर दी है।
ऐसे में, यह साफ है कि परिक्रमा अब साधु-संत और साधना से ऊपर उठकर चुनावी मुद्दे में तब्दील हो रही है।