फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP gives its statement over emergency.

'आपातकाल की याद कर आज भी आंदोलित हो जाता है मन'

Thu, 25 Jun 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 25 Jun 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
SP gives its statement over emergency.

सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि 25 जून 1975 का दिन आज भी मन को आंदोलित करता है। तब देश में अचानक आपातकाल की घोषणा हो गई थी। सभी अधिकार निलंबित कर दिए गए थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री का यह कहना सही है कि आपातकाल के विरोध में जेल जाने वाले वास्तविक हीरो हैं। उन्होंने लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए अपनी जिंदगी खतरे में डाली।

विज्ञापन


चौधरी ने कहा, आपातकाल में असहमति की हर आवाज दबा दी गई थी। जबरन थोपी जा रही तानाशाही का विरोध करने पर विपक्षी नेताओं को जेल के सीखचों के पीछे कैद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल जाने वालों को नहीं पता था कि उनकी जिंदगी में कब तक अंधेरा रहेगा। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव हमेशा जोर देते हैं कि लोकतंत्र जनता की ताकत है, जनता की आवाज है।

इसमें तानाशाही के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री का कहना है कि प्रजातांत्रिक व्यवस्था में जनहित को ही प्राथमिकता मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed