सपा ने उपचुनाव के लिए घोषित किए प्रत्याशी, जानें किसे मिला टिकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी ने मुरादाबाद जिले की बिलारी और गाजीपुर की जंगीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार को प्रत्याशियों की घोषणा कर दी।
बिलारी में दिवंगत विधायक हाजी इरफान के बेटे मो. फहीम और जंगीपुर में पंचायतीराज मंत्री रहे कैलाश यादव की पत्नी किसमती देवी प्रत्याशी होंगी।
पंचायतीराज मंत्री कैलाश यादव और हाजी इरफान का पिछले दिनों निधन हो गया था। निर्वाचन आयोग ने उनके निधन से रिक्त हुई सीटों पर उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। दोनों सीटों पर 22 अप्रैल से नामांकन प्रारंभ हो जाएंगे। मतदान 16 मई को होगा।
दिवंगत सदस्यों के परिजन मैदान में
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने दोनों सीटों पर अपने दिवंगत सदस्यों के परिवारीजनों को चुनाव मैदान में उतारा है।
2017 के विधानसभा चुनावों से पहले होने वाले इन उपचुनावों के लिए सपा ने सबसे पहले प्रत्याशी घोषित किया है।
सपा की कोशिश होगी कि दोनों सीटें जीत कर पार्टी के पक्ष में सियासी माहौल होने का संदेश दिया जाए। भाजपा प्रत्याशियों का एलान भी जल्द होने की संभावना है। बसपा ने पिछले साल हुए उपचुनावों में प्रत्याशी नहीं उतारे थे।
उम्मीद है, वह बिलारी और जंगीपुर की जंग से भी खुद को अलग रखेगी।