दाल की कीमतों ने सपा को दिया मौका, भाजपा बेबस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा ने सोमवार को महंगाई पर भाजपा और केंद्र सरकार पर हमला बोला। प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि झूठ के पैर नहीं होते। झूठे वादों की कलई शीघ्र खुल जाती है।
भाजपा नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव के समय झूठे वादों की मीनार खड़ी कर दी थी।
जनता को पता चल गया है कि प्रधानमंत्री के वादे ढपोरशंखी थे। महंगाई पर भाजपा बेनकाब हो गई है। साल भर पहले जो अरहर दाल 85 रुपये किलो थी, अब 200 रुपये किलो पहुंच गई है।
वी के सिंह को भी घेरा
चौधरी ने कहा, जनता महंगाई से त्रस्त है। रोजाना घरों में इस्तेमाल होने वाली अरहर दाल आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गई है।
घरेलू बजट पर संकट खड़ा हो गया है लेकिन भाजपा के ही केंद्रीय मंत्री वीके सिंह का कहना है कि दाल तो पहले भी मंहगी थी।
लगता है, भाजपा को आम आदमी की पीड़ा से कोई वास्ता नहीं है। महंगाई रोकने की बात अब गुजरे जमाने की बात हो चली है। महीने में दो बार डीजल के दाम बढ़ा दिए गए हैं।