{"_id":"01606c586f6e834290ece8c9435fb38c","slug":"sp-comment-on-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर हिंसा पर सियासी रोटियां सेंक रहे विपक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर हिंसा पर सियासी रोटियां सेंक रहे विपक्षी
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Fri, 27 Sep 2013 02:54 AM IST
विज्ञापन
सपा के प्रदेश प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि मुजफ्फरनगर हिंसा पर विपक्षी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश की सियासत यह अजूबा देखने को मिल रहा है कि भाजपा और कांग्रेस दोनो सपा सरकार पर बराबर हमलावर हो रहे हैं।
भाजपा नेता तो राष्ट्रपति तक गुहार लगा आए हैं कि सरकार बर्खास्त की जाए। बसपा की मुखिया तो मायावती तो शपथ ग्रहण के दिन से ही राष्ट्रपति शासन की मांग करने लगी थी।
विज्ञापन
चौधरी ने कहा, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुजफ्फ रनगर की घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए विशेष जांच प्रकोष्ठ का गठन किया है। विवेचना की जांच पुलिस महानिरीक्षक (अपराध) करेगें।
विज्ञापन
इसके अलावा मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत और मेरठ की घटनाओं की जांच के लिए उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश विष्णु सहाय का एकल आयोग गठित किया गया।
राहत शिविरों में रह रही 27 युवतियों की शादी में भी सरकार ने एक-एक लाख रुपये की मदद दी है। जिन महिलाओं का प्रसव हुआ है उन्हें 20 हजार की राशि स्वीकृत की गई है।