{"_id":"fa43cd6d787a0a0a11446d6e85aed31e","slug":"sp-clearfies-on-safai-mahotsav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफई महोत्सव सरकार की बड़ी सफलता: सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैफई महोत्सव सरकार की बड़ी सफलता: सपा
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 10 Jan 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश की लोककला व संस्कृति को बढ़ावा देने वाले रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव में इस बार नई परंपराएं शुरू हुई हैं।
विज्ञापन
इससे साइकिल मैराथन और इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग (आईजीपीएल) से खेल और खिलाड़ियों को नई दिशा मिली।
ये बातें यहां शुक्रवार को सपा के प्रदेश प्रवक्ता व राजनीतिक पेंशन मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कही।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इन कार्यक्रमों में न सिर्फ खुद दिलचस्पी ली बल्कि इनके प्रतिभागियों के लिए नए अवसरों का आश्वासन भी दिया।
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह ज्यादातर कार्यक्रमों में खुद मौजूद रहे।