फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP changes its candidate for assembly election 2017.

विधानसभा चुनाव के लिए घोषित उम्मीदवारों में चार प्रत्याशी सपा ने बदले

Wed, 06 Apr 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 06 Apr 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
SP changes its candidate for assembly election 2017.
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी ने बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए घोषित चार प्रत्याशी बदल दिए जबकि बस्ती और आगरा दक्षिण सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। जिन सीटों पर प्रत्याशी बदले गए हैं उनमें तीन फतेहपुर जिले की हैं और चौथी सीट बांदा है।

विज्ञापन


सपा मुखिया बुधवार को पार्टी मुख्यालय पहुंचे तो उनसे कुछ प्रत्याशियों की शिकायतें हुई थीं। उन्होंने आश्वस्त किया कि कमजोर प्रत्याशियों को बदला जाएगा। शाम को चार टिकटों में बदलाव को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


सपा के प्रमुख प्रवक्ता शिवपाल सिंह यादव ने बस्ती व आगरा दक्षिण से प्रत्याशी घोषित कर दिए गए। आगरा दक्षिण से डॉ. रोली मिश्रा उम्मीदवार होंगी। वह महिला आयोग की सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस्ती से आर्टिफिशियल ज्वैलरी के बड़े कारोबारी उमा शंकर पटवा प्रत्याशी होंगे। वह पिछली बार जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। सामाजिक कार्यों से जुड़े पटवा कई शिक्षण संस्थान भी चलाते हैं।

बदले गए प्रत्याशियों में ये रहे उम्मदीवार

SP changes its candidate for assembly election 2017.

वहीं जो चार टिकट बदले गए हैं, उनमें फतेहपुर की अय्याशाहपुर सीट पर दलजीत निषाद के स्थान पर रीता प्रजापति को उम्मीदवार बनाया गया है।

दलजीत दो बार चुनाव हार चुके हैं। रीता सपा में पिछड़े वर्ग की राजनीति से जुड़ी हुई हैं। वह खनन मंत्री गायत्री प्रजापति की नजदीकी मानी जाती हैं।

निषाद बहुल सीट पर उनके टिकट पर सपा के कुछ स्थानीय लोग हैरानी जता रहे हैं।  बिंदकी सीट से समरजीत सिंह का टिकट काट दिया गया है लेकिन अभी किसी को उम्मीदवार नहीं बनाया गया है।

समरजीत सपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। पिछली बार उन्हें दोबारा जिलाध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन 24 घंटे में ही हटा दिया गया था। जिला पंचायत चुनाव में बगावत के चलते उन्हें सपा से निष्कासित कर दिया गया था। उन्हें टिकट मिलने पर कुछ लोगों को अचरज हुआ था।
 

अनुशासनहीनता के आरोप में निकाला गया था पार्टी से

SP changes its candidate for assembly election 2017.

खागा सुरक्षित सीट से ओमप्रकाश गिहार की जगह विनोद पासवान को उम्मीदवार बनाया गया है। गिहार की पत्नी जिला पंचायत सदस्य हैं। जिला पंचायत चुनाव में अनुशासनहीनता के आरोप में उन्हें भी पार्टी से निकाला गया था।

उनकी जगह उम्मीदवार बनाए गए विनोद पासवान जिला पंचायत सदस्य हैं। बांदा में देवराज गुप्ता के स्थान पर कमल सिंह कुशवाहा उम्मीदवार होंगे।

कमल सिंह रहने वाले बांदा के हैं लेकिन चित्रकूट और कर्वी में काफी सक्रिय रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed