{"_id":"66237a19ded7531ccd08666c","slug":"sp-candidate-ram-bhual-nishad-comments-on-om-prakash-rajbhar-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: 'राजभर राजनीति के जोकर हैं... उनकी बातों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: 'राजभर राजनीति के जोकर हैं... उनकी बातों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है'
Sat, 20 Apr 2024 01:47 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 20 Apr 2024 01:47 PM IST
सार
सुल्तानपुर सीट से सपा के उम्मीदवार रामभुआल निषाद ने यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर को जोकर कहकर नया विवाद पैदा कर दिया।
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी ओम भुआल निषाद व यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भीम निषाद की जगह सपा के प्रत्याशी बने राम भुआल निषाद ने सुल्तानपुर में प्रेस कांफ्रेंस कर चुनावी तैयारी पर बात रखी। इस दौरान उन्होंने सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को राजनीति का जोकर कहकर विवाद खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
निषाद की प्रेस कांफ्रेंस में सपा के साथ ही कांग्रेस के नेता भी शामिल रहे, लेकिन जिले से सपा के एकमात्र विधायक ताहिर खान नदारद रहे। इस दौरान पार्टी में गुटबाजी के सवाल पर सपा प्रत्याशी ने कहा कि विधायक ताहिर खान अस्वस्थ होने के कारण नहीं आए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रायबरेली के रण में सेनाएं डटीं पर बिना सेनापतियों के रंग फीका, 26 अप्रैल से शुरू होगा नामांकन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दक्षिण के बाद अब यूपी का चुनावी रंग चटख करेंगे राहुल-प्रियंका, खत्म होगा रायबरेली-अमेठी पर सस्पेंस
उधर, विधायक ताहिर खान ने बताया कि वे पारिवारिक कारणवश प्रेस कांफ्रेंस में शामिल नहीं हो सके थे। इस दौरान जब राम भुआल से पूछा गया कि सुभासपा अध्यक्ष व पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक दिन पहले राहुल गांधी व अखिलेश यादव को बच्चा कहा है। तब उन्होंने कहा कि राजभर राजनीति के जोकर हैं। उनकी बातों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।