{"_id":"4574250a5d8cb6851d0a5ee23c69c9cb","slug":"sp-calls-kanpur-modi-rally-a-flop-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा का पलटवार, मोदी रैली को बताया ढपोरशंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा का पलटवार, मोदी रैली को बताया ढपोरशंख
राजेंद्र सिंह/लखनऊ
Updated Sat, 19 Oct 2013 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि करोड़ों रुपये खर्च करके भी नरेन्द्र मोदी की कानपुर रैली में भीड़ नहीं जुटी।
विज्ञापन
मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की मुहिम को जनता से समर्थन नहीं दिया। चौधरी ने कहा, 'मोदी की विजय शंखनाद रैली पूरी तरह ढपोरशंख रैली बनकर रह गई।'
उन्होंने कहा कि लाखों की भीड़ बटोरने का दावा करने वाले कुछ हजार ही लोगों को ला सके। दस करोड़ से ज्यादा धनराशि फूंककर भाजपा ने जो तमाशा खड़ा किया उसमें प्रदेश के किसानों, मेहनतकशों, गरीब और आम जनता का अतापता नहीं था।
विज्ञापन
राजेंद्र ने यहां तक कहा कि भीड़ पूरी तरह प्रायोजित थी। संघ, विहिप तथा भाजपा जैसे संगठनों का काम मोदी की सभाओं के लिए भीड़ के ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था करना रह गया है। एक तरह से यह जनता विहीन रैली थी।
विज्ञापन
मोदी ने शिवराज को भी यूपी के लपेटे में लिया!
उन्होंने कहा, 'करोड़ों खर्च पर भीड़ जुटाने की यह संघी प्रवृत्ति राजनीति में आई विकृति की सूचक है। संघ ने मोदी को पीएम बनाने की जो मुहिम चलाई है उसे कहीं से जनसमर्थन नहीं मिल रहा है।'
पढ़ें: 'कानपुर से शुरू हो कांग्रेस हटाने का काम'
राजेंद्र चौधरी बोले कि केवल संघ के गणवेशधारी, विहिप, बजरंग दल के लोगों को लेकर भाजपा का भौकाल बनाया जा रहा है। सपा प्रवक्ता ने कहा, जब प्रदेश में रैलियों के नाम पर ही 400 करोड़ रूपए खर्च करने का मोटा अनुमान है तो पूरे देश में मोदी के नाम पर हजारो करोड़ का खर्च आना स्वाभाविक है।
पढ़ें: कानपुर में बरसे मोदी, लखनऊ में मेघा
उन्होंने कहा कि इतना धन बड़े कारपोरेट घराने ही देने में सक्षम हैं और उन्होने ही मोदी को गोद लिया हुआ है। राजनीति और सत्ता पर पूरी तरह काबिज होने का यह कारपोरेट षडयंत्र चिंताजनक है।
यह भी पढ़ें: क्या वाकई नरेंद्र मोदी से डरते हैं मुसलमान?
राजेंद्र ने यह भी कहा कि मोदी ने गणेश शंकर विद्यार्थी का नाम न लेकर कानपुर की जनता और संपूर्ण स्वतंत्रता आंदोलन का अपमान किया है। उन्होंने कहा, मोदी के भाषण में कोई नयापन नहीं था।
तस्वीरों में देखिए यूपी मे नरेंद्र मोदी की पहली रैली
उन्होंने आरोप लगाया कि उनके गुजरात के विकास माडल की पोल खुल चुकी है। लोकसभा चुनावों में मोदी की नौटंकी नहीं चलेगी और वे भी आडवाणी जी की तरह स्थायी पीएम इन वेटिंग ही बने रहेंगे।
लखनऊ की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें