{"_id":"612c8cd08ebc3e137c2774c0","slug":"sp-bsp-and-congress-leaders-join-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा, बसपा और कांग्रेस के पूर्व नेताओं को सदस्यता ग्रहण कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा, बसपा और कांग्रेस के पूर्व नेताओं को सदस्यता ग्रहण कराई
Mon, 30 Aug 2021 09:31 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 30 Aug 2021 09:31 PM IST
सार
बसपा को-आर्डिनेटर अजीत बालियान (अलीगढ़), महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस श्रीमती प्रीति तिवारी (कानपुर) और सपा की पूर्व प्रदेश सचिव एवं सुल्तानपुर से चेयरमैन प्रत्याशी रही सोनम किन्नर चिश्ती सहित सपा, बसपा और कांग्रेस के नेताओं ने सोमवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी व बसपा को-आर्डिनेटर अजीत बालियान (अलीगढ़), महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस श्रीमती प्रीति तिवारी (कानपुर) और सपा की पूर्व प्रदेश सचिव एवं सुल्तानपुर से चेयरमैन प्रत्याशी रही सोनम किन्नर चिश्ती सहित सपा, बसपा और कांग्रेस के नेताओं ने सोमवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अजीत बालियान, प्रीति तिवारी के अलावा देवरिया के बरहज से बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुरली मनोहर जायसवाल, देवरिया से बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अभय नाथ त्रिपाठी, शिरोमणी अकालीदल के प्रदेश अध्यक्ष सरदार गुरप्रीत सिंह बग्गा (सहारनपुर) तथा सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले वैभव चतुर्वेदी (संतकबीर नगर) को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। शिरोमणी अकालीदल के बग्गा अपनी पूरी टीम के साथ भाजपा परिवार में शामिल हुए।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि अन्य दलों के नेताओं ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। स्वतंत्र देव सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा में सभी का सम्मान सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवारवाद, जातिवाद, क्षेत्रवाद वाली पार्टी नहीं है, बल्कि दलित, वंचित, शोषित वर्ग के उत्थान के लिए दिन-रात कार्य करने वाली पार्टी है। उन्होने कहा कि पार्टी में सामान्य कार्यकर्ता किसी भी उच्च पद पर पहुंच सकता है। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सांसद गीता शाक्य और सांसद सतीश गौतम भी उपस्थित थे।
विज्ञापन