फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp-bsp alliance is only way to stop bjp says akhilesh

युवजन सभा में बोले अखिलेश, कहा- भाजपा को रोकने के लिए बसपा व सपा गठबंधन ही विकल्प

Mon, 04 Mar 2019 10:37 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Mon, 04 Mar 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
sp-bsp alliance is only way to stop bjp says akhilesh
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि देश व लोकतंत्र को बचाने की जिम्मेदारी नौजवानों की है। भाजपा ने सत्ता का दुरूपयोग कर पूरे देश को बर्बाद कर दिया है। भाजपा को रोकने के लिए सपा-बसपा गठबंधन की विकल्प है। अखिलेश यादव सोमवार को सपा के प्रदेश कार्यालय में समाजवादी युवजन सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता से झूठे वादे कर धोखा दिया है। अब लोकसभा चुनावों के लिए मतदान का कम समय रह गया है। यह चुनाव महत्वपूर्ण है। इसमें समाजवादी युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे भाजपा को हटा कर ही दम लें। इसी में देश का हित है। उन्होंने कहा, भाजपा का एजेंडा नफरत फैलाकर समाज को विभाजित करना है। भाजपा राष्ट्र को गुमराह कर रही है। भाजपा को रोकने की जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी की है। सपा-बसपा का गठबंधन ही उसका एकमात्र विकल्प है। 
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि देश को नया प्रधानमंत्री चाहिए। नई पीढ़ी ही यह बदलाव ला सकती है। समाजवादी युवजन इस महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम देंगे। 'समाजवादी बूथ रक्षक' भाजपा के कुप्रचार का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा, समाजवादी सरकार ने लैपटॉप से गांव-गरीब का परिचय कराया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे ने ताजगंज और हजरतगंज की दूरी कम कर दी है। भाजपा ने देश को पांच वर्ष में ही 50 वर्ष पीछे धकेल दिया है। चीन भारत के बाद आजाद हुआ लेकिन भारत चीन के मुकाबले वैश्विक परिदृष्य में कहां पहुंच गया। उन्होंने युवजन ही परिवर्तन की धारा को तेज करने की ताकत रखते हैं। व्यवस्था को बदलना आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए बहुत ही आवश्यक है। 
 

एक भी वोट न घटने पाए-एक भी वोट न बंटने पाए

अखिलेश ने युवाओं के बीच नारा दिया, एक भी वोट न घटने पाए-एक भी वोट न बंटने पाए। युवा नेताओं ने कहा कि इस नारे को अमली जामा पहनाने के लिए वे पूरी ताकत लगाएंगे। मतदान के दिन बूथ पर ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने तथा भाजपा के झूठे वादों का पर्दाफाश करने का निर्णय लिया गया। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, नेता प्रतिपक्ष विधानपरिषद अहमद हसन, राष्ट्रीय सचिव  राजेन्द्र चौधरी, पूर्व मंत्री बलराम यादव खासतौर ने भी विचार रखे। अध्यक्षता युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed